16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: पिता ने अपने तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने की दवा मिलाकर खिलाया, मौत होने पर हुआ फरार

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने कहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने का जहर दे दिया, जिसकी वजह से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

2 min read
Google source verification
rat_poison.jpg

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कई घरों में पारिवारिक विवाद लोगों को न सिर्फ परेशानियों में डाल देता है बल्कि किसी अपने को खो भी देता है। कई बार पारिवारिक विवाद को लेकर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं जिसमें किसी न किसी की जान तक चली जाती है। ऐसी ही घटना मुंबई से सामने आई है। जिसे जानने के बाद हर कोई दंग रह जाएगा। जहां एक बाप की हैवानियत सामने आई है, जिसने अपनी ही औलाद को मौत के घाट उतार दिया है।

ये घटना मुंबई के मानखुर्द इलाके का है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि पारिवारिक विवाद के बाद एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने दवा खिला दिया, जिसके बाद 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के इस गांव में सरकारी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे जानते हैं जापानी; जानें कैसे

बता दें कि मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने तीनों बच्चों को चूहे मारने वाली दवा खिला दी थी। तीनों बच्चों में से दो का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जबकि एक की मौत हो गई है। इलाज करवा रहे बच्चों का नाम अलीना और अरमान है। अलीना की उम्र 7 साल है और अरमान महज 2 साल का है। वहीं 5 साल के अलीशान मोहम्मद अली अंसार की जहर से मौत हो गई है। आरोपी पिता घटना को अंजाम देने के बाद मौके से गायब हो गया है।

पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी ने वाइफ से पारिवारिक विवाद के बाद अपने तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने की दवा मिलाकर खिलाया था। पुलिस ने बच्चों की मां नाजिया की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया है कि आरोपी पिता घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और अन्य पहलू से भी जांच जारी है।