14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Firing: मुंबई के कांदिवली इलाके में चार राउंड फायरिंग से हडकंप, एक की मौत; तीन हुए घायल

मुंबई के कांदिवली इलाके में फायरिंग की घटना से हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते चार राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना में एक की मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Firing in kandivali Area, Four Round Firing, one Killed

मुंबई के कांदिवली इलाके में चार राउंड फायरिंग से हडकंप

Firing in Mumbai: मुंबई के कांदिवली इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आपसी विवाद के कारण चार राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना में एक युवक की मौत हुई है। साथ ही तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह घटना लालजी पाडा इलाके में हुई है।

ज्ञात हो कि मुंबई के कांदिवली इलाके में फायरिंग का यह मामला शुक्रवार रात है। जहां बाइक पर सवार दो युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार फायरिंग में चार में गोली चार लोगों को लगी है। जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि अन्य को घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीक के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-Mumbai Crime: बांद्रा इलाके में फायरिंग से मचा हड़कंप, एक व्यक्ति की पीठ में लगी गोली, आरोपी फरार

वहीं इस मामले में कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाले और घटना से पीड़ित लोग एक दूसरे को जानते हैं। इस फायरिंग में मरने वाले युवक की पहचान अंकित यादव के रूप में हुई है। जबकि घायलों में अभिनाश दाभोलकर, मनीष गुप्ता और प्रकाश नारायण का समावेश है।

इस घटना पर मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन-11 ने विशाल ठाकुर ने मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि आज रात 12:15 बजे के करीब कांदिवली थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई है। 2 लोगों ने बाइक से आकर फायरिंग की है। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, 3 लोग घायल हैं। आगे की जांच जारी है।