8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: आज से घर के पास मिलेगा फ्री’ इलाज, बीएमसी ने शुरू की 50 एचबीटी पॉली क्लीनिक योजना

आज से मुंबईकर अपने घर के पास ही मुफ्त में इलाज करवा सकेंगे। करीब 50 हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे (एचबीटी) क्लिनिक व पॉली क्लिनिक शुरू करने का एलान गत दिनों बीएमसी ने की थी। बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे ने बताया कि बीएमसी ने अपने टारगेट को पूरा कर लिया है। 50 जगहों का चयन हो चूका है। इसके मुताबिक क्लिनिक शुरू किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
bmc.jpg

BMC

आज से मुंबईकर अपने घर के पास फ्री में इलाज करवा सकेंगे। लगभग 50 हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे (एचबीटी) क्लिनिक व पॉली क्लिनिक शुरू करने एलान पिछले दिनों बीएमसी ने की थी। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर यह एलान साकार होने जा रही है। इनमें से कुछ क्लिनिक की शुरुआत आज से हो रही है, जबकि कुछ क्लिनिक आने वाले दिनों में खुल जाएंगे। बीएमसी ने अपने राजकोषीय वर्ष 2022-23 के बजट में मुंबईकरों को उनके घर के पास इलाज की सुविधा फ्री में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 200 एचबीटी क्लिनिक शुरू करने का एलान किया था।

इस एलान को पूरा करने की तैयारी भी बीएमसी ने शुरू कर दी थी। पिछले दिनों बीएमसी प्रशासन ने 2 अक्टूबर को 50 एचबीटी और पॉली क्लिनिक शुरू करने का एलान किया था। इस बारे में बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे ने बताया कि 50 में से 13 एचबीटी पॉली क्लिनिक ऐंड डायग्नोस्टिक केंद्र होंगे, जिसमें एमडी डॉक्टर्स कंसल्टेंट के रूप में मरीजों की जांच की जाएगी और यहां हर प्रकार की जांच भी फ्री में कई जाएगी। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: शिंदे गुट करेगी 'हिंदू गर्व गर्जना' यात्रा, संगठन को मजबूत करने की कोशिश, दशहरा रैली में दिखाएंगे जलवा

डॉ मंगला गोमारे ने आगे बताया कि शुरु में यहां कंसल्टेंट के रूप में एमडी मेडिसिन के डॉक्टर्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। इन पॉली क्लिनिक्स में ईएनटी और आंख के विशेषज्ञों की भी सुविधा कुछ समय बाद उपलब्ध हो जाएगी, क्योंकि आंख और ईएनटी जांच के लिए लगने वाली मशीन खरीदने का प्रोसेस जारी हैं। ये पॉली क्लिनिक बीएमसी के दवाखानों में शुरू हो रहे हैं।

डॉ मंगला गोमारे ने आगे बताया कि शुरु में यहां कंसल्टेंट के रूप में एमडी मेडिसिन के डॉक्टर्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। इन पॉली क्लिनिक्स में ईएनटी और आंख के विशेषज्ञों की भी सुविधा कुछ समय बाद उपलब्ध हो जाएगी, क्योंकि आंख और ईएनटी जांच के लिए लगने वाली मशीन खरीदने का प्रोसेस जारी हैं। ये पॉली क्लिनिक बीएमसी के दवाखानों में शुरू हो रहे हैं। पॉली क्लिनिक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। वहीं एचबीटी क्लिनिक दोपहर 3 से रात 10 बजे तक जारी रहेगा। सभी क्लिनिक में 4 स्टाफ मौजूद होंगे, जिसमें एक डॉक्टर, एक नर्स, एक फार्मेसी और एक मल्टीपर्पज वर्कर होगा, जबकि एक पॉली क्लिनिक में विशेषज्ञ लोगों की जांच करेंगे।