मुंबई

Mumbai News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुंबई पुलिस का दिल छूने वाला वीडियो, ऐसे जीता लोगों का दिल

अक्सर सोशल मीडिया पर पुलिस की दरियादिली का वीडियो वायरल होता रहता है। इस बीच मुंबई के एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। देखकर आप उसे सलाम ठोके बिना नहीं रह पाएंगे। जानें पूरा मामला।

2 min read
Sep 22, 2022
Mumbai Police

अक्सर सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस यातायात से जुड़े नियमों को लेकर लोगों को जागरुक करती रहती है। इसके लिए कई बार वे कई अनोखे और शानदार तरीकों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते है। हाल ही में मुंबई पुलिस का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी उन्हें सैल्यूट करे बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे।

इस शानदार वीडियो को मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स उस ट्रैफिक पुलिस की दरियादिली की काफी तारीफ कर रहे हैं। कोई उसे सैल्यूट कर रहा है, तो कोई उसे रियल हीरो बता रहा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: उल्हासनगर में इमारत के तीसरे मंजिल पर स्लैब का हिस्सा गिरा, चार की मौत; एक की हालत गंभीर

बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें पुलिस वालों को आम जनता की मदद करते हुए देखा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई पुलिस का भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसवाले व्हीलचेयर पर बैठे कई दिव्यांग लोगों की हेल्प करते नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले बिजी सड़क पर व्हीलचेयर पर बैठे कई दिव्यांग एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इनको अलग होता देख पुलिस कर्मी ने तुरंत ट्रैफिक को एडजस्ट करते हुए उनकी चेन वापस जोड़ी और उन्हें सड़क पार करवाने में मदद की।

मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी कहा कि यह वीडियो पिछले हफ्ते का है। मुंबई पुलिसकर्मी ने कुछ विकलांग लोगों की मदद की, जो अपने क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत के बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है। लोग उस दरियादिल पुलिसकर्मी के इंसानियत का रूप देखकर उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Published on:
22 Sept 2022 08:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर