Maharashtra News: उल्हासनगर में इमारत के तीसरे मंजिल पर स्लैब का हिस्सा गिरा, चार की मौत; एक की हालत गंभीर
मुंबईPublished: Sep 22, 2022 07:05:49 pm
मुंबई से सटे ठाणे जिले में उल्हासनगर में एक बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर स्लैब का हिस्सा गिर गया। स्लैब का हिस्सा गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी ठाणे नगर निगम ने दी है। इस हादसे में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।


Ulhasnagar Building Collapse
मुंबई से सटे ठाणे जिले में उल्हासनगर में एक हादसा हुआ है। उल्हासनगर में पांच मंजिला मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। स्लैब का हिस्सा गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर उल्हासनगर तहसीलदार कोमल ठाकुर ने बताया कि अभी मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसके लिए बचाव और राहत कार्य चल रहा है।