10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में अभिनेता इमरान खान हिरासत में, अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई

CJP Protest: मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के समर्थन में विरोध की तैयारी के बीच अभिनेता इमरान खान को अगस्त क्रांति मैदान से पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Oct 10, 2026

Actor Imran Khan Detained

मुंबई में अभिनेता इमरान खान हिरासत में, फोटो सोर्स- ANI\inhance by ai

Actor Imran Khan Detained:दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से अभिनेता इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस मैदान में CJP के प्रदर्शन के समर्थन में विरोध जताने की योजना बनाई गई थी।

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के आह्वान के समर्थन में मुंबई में भी प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनेता इमरान खान को हिरासत में लिया। इस घटना के बाद मुंबई में प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज हो गई है।

पुलिस वैन से इमरान ने पोस्ट की सेल्फी

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की। इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'शायद मैं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहा हूं।' वहीं, मुंबई पुलिस के मुताबिक, CJP के समर्थन में होने वाले प्रदर्शन के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, प्रदर्शन की अनुमति केवल आजाद मैदान में ही है। दूसरी ओर, CJP कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को ईमेल भेजा था, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

इमरान समेत 400 से ज्यादा लोग हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में CJP के प्रदर्शन के दौरान मुंबई में पुलिस ने अभिनेता इमरान खान सहित 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई अगस्त क्रांति मैदान समेत शहर के विभिन्न इलाकों में की। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मैदान की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया है। मौके पर तैनात बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी महिला प्रदर्शनकारियों और युवाओं को पुलिस वैन में बैठाकर हिरासत में ले रहे हैं। शहर में प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग