12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: पहली बार शुरू हुआ होम एक्सचेंज ऑफर, पुराने घर के बदले नया घर लें

मुंबई में अब अपना पुराना घर दो और बदले में नया घर लो। मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स (बीकेसी) ग्राउंड में 3 दिनों तकहोम एक्सपो चलने वाला है। ये महाराष्ट्र चैंबर ऑफ हाउसिंग का 30 वां प्रॉपर्टी एग्जीबिशन है। इससे मुंबई में घरों के सेल्स को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

2 min read
Google source verification
cm_eknath_shinde_and_credai_home_expo_team.jpg

CM Eknath Shinde And CREDAI HOME EXPO Team

मुंबई में अब अपना पुराना घर दो और बदले में नया घर लो। जी, हां अपने सही सुना हैं। इस दिवाली पर मुंबई के होमबायर्स अपने पुराने घर की जगह नया घर एक्सचेंज में ले सकते हैं। रियल एस्टेट कंपनियों की संस्था क्रेडाइ (CREDAI), महाराष्ट्र चैंबर ऑफ हाउसिंग सोसाइटी (MCHI) के मदद से 100 रियल एस्टेट डेवलपर्स इस ऑफर में हिस्सा लेने जा रही हैं। क्रेडाइ, महाराष्ट्र चैंबर ऑफ हाउसिंग सोसाइटी के इस प्रयास से मुंबई में घरों के सेल्स को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

पहली बार मुंबई में होम एक्सचेंज ऑफर शुरू हो गया है, जिसमें आम पब्लिक अपने पुराने घर को एक्सचेंज करके नया घर ले सकती है। जिस प्रकार से लोग पुराने मोबाइल एक्सचेंज करके नये मोबाइल लेते हैं, वैसी मुंबईकरों के लिए ये होम एक्सचेंज का ऑफर लाया गया हैं। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: ATS की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से आतंकी गिरफ्तार; पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड से किया था हमला

100 से अधिक बिल्डरों ने लिया हिस्सा: बता दें कि मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में 3 दिनों तक चलने वाले इस होम एक्सपो में करीब 100 से ज्यादा बिल्डरों ने हिस्सा लिया है, जो 13 से 16 अक्टूबर तक मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चलेगा। ये महाराष्ट्र चैंबर ऑफ हाउसिंग का 30 वां प्रॉपर्टी एग्जीबिशन है। इसमें महाराष्ट्र चैंबर ऑफ हाउसिंग ग्राहकों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा हैं। क्रेडाइ, महाराष्ट्र चैंबर ऑफ हाउसिंग सोसाइटी के इस प्रयास से मुंबई में घरों के सेल्स को बढ़ाने में काफी सहयोग मिलेगा।

एक्सपो को ऑर्गेनाइज करने वाली संस्था के क्रेडाई-एमसीएचआई के अध्यक्ष बोमन ईरानी है। बोमन ईरानी ने बताया कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने 13 अक्टूबर को इस ग्रैंडहोम एक्सपो का उद्घाटन किया, साथ ही ग्राहकों और इस होम एक्सिबिशन में शामिल तमाम डेवलपर्स का काफी मनोबल भी बढ़ाया।

बता दें कि होम एक्सपो में आकर कोई भी शख्स अपने पुराने घर को बदलकर उसके बदले नया घर ले सकता हैं। ये घरों की प्रदर्शनी मुंबईकरों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। यहां पर आकर लोग इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं। अपने मनचाहे तरीके से घर को सेलेक्ट कर सकते हैं।