
Cruise
मुंबई से अलीबाग घूमने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई से रायगढ़ जिले के अलीबाग और काशीद-दिघी तक अब क्रूज से सफर करना और भी आसान हो जाएगा। दरअसल, एशिया का सबसे हाई-स्पीड रो पैक्स क्रूज जल्द लॉन्च होने वाला है। ये भारतीय होगी। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कोंकण गौरव क्रूज सेवा की घोषणा की गई है। इस दौरान कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र कल्याणकर, गौरव क्रूज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गौतम प्रधान, महिंद्र हॉलिडे एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड और महिंद्र लाइफस्पेस के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण नंदा में उपस्थित थे।
बता दें कि मुंबई से अलीबाग तक शुरू होने जा रही इस क्रूज सेवा के एक राउंड में करीब 260 यात्रियों को ले जाया जा सकता है। वहीं इसके साथ ही 20 चार पहियां और 11 दो पहिए वाहन को भी ले जाने की जगह है। सरकार और इससे संबंधित लोग मुंबई से सटे कोंकण को इंटरनेशनल पर्यटन बनाने की तैयारी में हैं। ऐस में ये क्रूज सर्विस इंटरनेशनल पर्यटन बनाने में काफी मददगार साबित होगी। यह क्रूज सर्विस फास्ट तो होगी ही, साथ ही लग्जरी से भी लैस होगी। यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे का 'मिशन-200'; अब कांग्रेस-एनसीपी के विधायकों को तोड़ने की तैयारी?
बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा ये लग्जरी हाई स्पीड क्रूज पर्यटकों की यात्रा का समय 6 घंटे से घटाकर आधा कर देगा और करीब 49 मील समुद्री दूसरी तय करेगा। बता दें कि धीरे-धीरे पर्यटकों के लिए कोंकण एक पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। अब यहां लोग वेकेशन मनाने बड़ी संख्या में आ रहे है।
मुंबई से काशीद-दिघी तक शुरू होने वाली रो-पेक्स सेवा महाराष्ट्र के पश्चिमी भाग में यात्रा मार्ग को बदल देगी और इसके साथ ही कोंकण के इलाकों में यात्रा को भी बदल देगी। काशीद और दिघी के साथ शुरू करने के लिए यह रोपेक्स महाराष्ट्र के पश्चिमी भाग की सेवा करेगा। सिर्फ महाराष्ट्र के ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों या देशों से आने वाले टूरिस्टों के लिए भी मुंबई से सटे ये इलाके अब आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। खासतौर पर रायगढ़ जिले के पश्चिमी तट पर काशीद और अलीबाग के तट बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इसके साथ ही श्रीवर्धन और दिवेगर में हरिहरेश्वर का समुद्री तट भी एक पर्यटन आकर्षण है।
Updated on:
17 Jul 2022 04:34 pm
Published on:
17 Jul 2022 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
