
mumbai news live: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया टाइमटेबल
मुंबई. कक्षा 10 वीं की लिखित परीक्षा 3 मार्च 2020 से 23 मार्च 2020 के बीच होगी। वहीं 12 वीं की लिखित परीक्षा 18 फरवरी 2020 से 18 मार्च 2020 इस समयावधि के दौरान होगी। शिक्षण मंडल का यह अंतिम समय सारिणी पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोकण, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातुर इन नौ विभागीय मंडल के तहत ली जाने वाली माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए है।
सोशल मीडिया पर वायरल होने
वाली समय सारिणी पर न करें विश्वास
व्हॉट्सअप पर वायरल होने वाले समय सारिणी पर विश्वास न करें ऐसा आवाहन महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल की ओर से की गई है। कभी-कभी सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से टाइमटेबल घोषित कर दिया जाता है। इसको लेकर लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर कदापि ध्यान न देने का आवाहान किया गया है। राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल ने यह जानकारी दी है। www.mahahsscboard.maharashtra.gov.in मंडल की इस वेबसाईट पर समय साारिणी की जानकारी दी गई है। सविस्तर टाइमटेबल इस वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Published on:
18 Nov 2019 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
