14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: मुंबई में गरमाया सियासी पारा, शिंदे गुट ने पहले हटाए शिवसेना के पोस्टर; अब युवा सेना ने फाड़े बीजेपी के Poster

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई में अब पोस्टर वार शुरू है। जिससे सियासी पारा गरमा गया है। वर्ली में पहले शिंदे गुट ने शिवसेना के पोस्टर हटाए हैं और अब युवा सेना ने भाजपा के पोस्टर फाड़ दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
uddhav_thackeray_and_devendra_fadnavis_news.jpg

Uddhav Thackeray and Devendra Fadnavis

Poster War in Mumbai: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू सियासी घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच मुंबई में अब पोस्टर वार शुरू हो गया है। शहर के वर्ली में शिंदे गुट ने पहले शिवसेना के पोस्टर को हटा दिया और अब युवा सेना ने बीजेपी के पोस्टर को फाड़ दिया है। जिसके चलते अब सियासी संग्राम शुरू हो सकता है।

मुंबई के वर्ली में शिवसेना बनाम बीजेपी और शिंदे गुट के बीच पोस्टर वार चल रहा है। इस पोस्टर वार को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। क्योंकि शिवसेना के पोस्टर को शिंदे गुट ने शनिवार को हटा दिया था। उसके बाद युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पोस्टर फाड़ दिए हैं। जिससे वर्ली में सियासी माहौल और गरमा गया है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: 'पहले राजकुमार शोमैन थे, अब कुछ शोमैन बन गए हैं'; अजित पवार का सीएम एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला

वहीं भाजपा के पोस्टर फाड़ने के बाद युवा सेना ने खुली चेतावनी दी है कि हम तक आए तो छोड़ेंगे नहीं। वर्ली में एक बस स्टॉप पर लगाए गए पोस्टर को युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया है। वर्ली में शुरू से ही देखा गया था कि गणेशोत्सव के बीच सियासी बैनर बाजी की टक्कर जोर-शोर से चल रही है। लेकिन अब माहौल गरमा गया है।

मुंबई के वर्ली में पोस्टर्स की प्रतियोगिता शुरू से देखने को मिली है। अब यह लड़ाई एक दूसरे के बैनर फाड़ने तक पहुंच गई है। इलाके के श्रीराम मिल बस स्टॉप पर लगे बीजेपी के बैनर को हटा दिया गया। युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाते हुए बैनर हटा दिया कि भाजपा ने शिवसेना का बैनर हटाया है।