
Arrest
Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं और लडकियों को व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील वीडियो भेजा करता था। इस शख्स की तलाश पुलिस को काफी समय से थी। आरोपी पिछले कुछ समय से नाबालिगों सहित 550 से अधिक महिलाओं को अश्लील वीडियो भेज रहा था।
आरोपी पहले महिलाओं और लड़कियों का फोन हैक कर लेता था फिर उन्हें और उनके कॉन्टैक्ट को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने कई महिलाओं और नाबालिगों के व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजने के लिए उनके फोन कॉन्टैक्ट लिस्ट को चुराया था। आरोपी इस हरकत के जरिए महिलाओं और लड़कियों को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से 10 मोबाइल फोन और 12 सिमकार्ड बरामद किया है। जिसके जरिए आरोपी महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी एक निजी बैंक के तकनीकी डिपार्टमेंट में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता है। दरअसल आरोपी विलेपार्ले की एक 17 साल की छात्रा और उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट के 35 साथी छात्रों को परेशान कर रहा था।
आरोपी इन लोगों को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं और लड़कियों को मॉर्फ्ड वीडियो भेजता था और उनसे अपने साथ समय बिताने की मांग करता था। आरोपी जिस लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था उसे अपने घर उसनें बुलाया था। लड़की का फोन ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा है।
गौर हो कि आरोपी इतना शातिर था कि इस साल फरवरी में एक कॉलेज की छात्रा ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बताया था कि आरोपी ने व्हाट्सएप पर उसके कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में अपनी पहचान बताई थी। गिर उसके मोबाइल पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड भी मांगा था। आरोपी तकनीकी रूप से काफी होशियार था यही कारण है कि पुलिस को उसे पकड़ने में समय लगा है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
22 Jul 2022 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
