17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम दिलाने का किया वादा, युवती से ठग लिए लाखों रुपए

मुंबई के दहिसर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दहिसर में एक 21 साल की युवती को सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम दिलाने के नाम पर आरोपियों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
fraud_news.jpg

Fraud

मुंबई के दहिसर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इन दिनों शहर से लगातार ठगी के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जालसाज भोले-भाले लोगों को किसी ना किसी बहाने अपने झांसे में फंसाते हैं और फिर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं। ताजा मामले में कुछ ठगों ने एक 21 साल की युवती से सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। इस मामले में युवती ने दहिसर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई हैं। शिकायत दर्ज होने पर दहिसर पुलिस ने पीयूष जैन और मंथन रूपारेल नाम के शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 465, 468, 471 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया हैं।

पीड़िता ने दहिसर पुलिस को दिए बयान में बताया की आरोपी ने उसे कहा था कि उसकी हैदराबाद में व्यंकटेश्वर क्रियेशन नाम की एक कंपनी है। जिसके जरिए वो आरसी-15 और जेलर नाम की दो फिल्में बना रहा है और इन फिल्मों में युवती को रजनीकांत की बेटी और साइबर हैकर की भूमिका निभानी पड़ेगी। यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के इस गांव रहते हैं सबसे अधिक करोड़पति, जानें कैसे बना ये गांव सबसे अमीर

पीड़िता ने आगे बताया कि इसके बाद आरोपी ने युवती से कहा की इन फिल्मों में काम करने से पहले उसे पासपोर्ट, फोरेक्स कार्ड, प्रोजेक्ट कार्ड, गवर्नमेंट क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जैसी चीजें बनाने के लिए लगभग 10 लाख 31 हजार 636 रुपए खर्च करना पड़ेगा। युवती को इनकी बातों पर भरोसा हो जाए इसकेलिए इन आरोपियों ने तो उसे कुछ डॉक्यूमेंट्स दिए और बताया कि इन डाक्यूमेंट्स का मतलब है की युवती का इन फिल्मों में रोल पक्का हो गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस: बता दें कि पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों के बाद जब युवती को किसी इनमें से किसी भी फिल्म में काम नहीं मिला तो उसने आरोपियों से पैसे वापस करने के लिए कहा। लेकिन आरोपियों ने युवती को पैसे नहीं लौटाए। जब पैसे नहीं मिले तो युवती को समझ में आया की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। ठगे जाने का एहसास होने के बाद युवती फौरन पुलिस स्टेशन का रूख की और आपबीती सुनाई। जिसके बाद दहिसर पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज की। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।