
Mumbai Police
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों से हंगामा मचा हुआ है। मुंबई में बच्चा चोरी के डर से पेरेंट्स काफी डरे हुए है। मुंबई में करीब 92 पुलिस स्टेशनों में बच्चे चोरी होने की अफवाहों की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसी वजह से बच्चों के पेरेंट्स अलग-अलग वाट्सएप और सोशल मीडिया ग्रुप में बच्चे के किडनैपिंग की अफवाह वाले मैसेज से डर रहे हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने सभी जोनल डीसीपी को सभी झूठी अफवाहों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं और अफवाहों को न फैले, इसके लिए समाजों के साथ सामाजिक अभियान शुरू किया जाए।
इस मामले में विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया कि फेक किडनैपिंग मैसेज पूरे मुंबई में वायरल हो गए हैं और करीब हर पुलिस स्टेशन को इसी तरह की शिकायतें और वायरल मैसेज मिल रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि यह एक अफवाह है। हम इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और मैंने हर जोनल डीसीपी को स्थानीय लोगों के साथ बैठक करने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि ऐसी अफवाहें न फैलें। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: अब महाराष्ट्र में होगा बाघों का होगा स्थानांतरण, सामने आई ये बड़ी वजह
बता दें कि मुंबई पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों सांगली जिले में चार साधुओं को पीटने की घटना के बाद से शहर में अफवाहें फैलने लगीं। चार साधुओं को बच्चा चोरी की अफवाहों पर पीटा गया था। वहीं, विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन सीनियर पीआई राजीव चव्हाण ने बताया कि बच्चा चोरी की पहली घटना कुर्ला में दर्ज की गई थी। यहां एक आवासीय सोसायटी ने 15 सितंबर को एक आंतरिक परिपत्र जारी किया था कि सोसायटी से दो बच्चे लापता हो गए हैं और सभी पेरेंट्स से अनुरोध है कि अपने बच्चों को परिसर में खेलने के लिए न छोड़ें।
विनोवा भावे नगर पुलिस ने आगे कहा कि यह महज एक अफवाह थी। इस मामले में हमने बिल्डिंग मैनेजर का बयान दर्ज किया है, उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे में सोशल मीडिया पर सुना और सर्कुलर जारी किया, ताकि सोसायटी के निवासी को सतर्क किया जा सके।
जानें, कैसे शुरू हुई अफवाहें: बता दें कि कुछ दिनों पहले एक आडियो क्लिप के साथ एक मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, ऑडियो में कहा गया था कि कला विद्यालय स्कूल से मालवानी गेट नंबर-8 पर वैन में तीन बच्चों का किडनैपिंग कर लिया गया था। इलाके के एक टीचर ने इस आडियो क्लिप को वायरल कर दिया था। इस कथित आडियो क्लिप में टीचर ने बताया कि मलावानी गेट नंबर-8 स्थित कला विद्यालय के बाहर एक वैन में तीन बच्चों का किडनैपिंग कर लिया गया। इन लोगों से अलर्ट रहें।
इन इलाकों में फैली अफवाह: मुंबई में अंधेरी, कुर्ला, वसई आदि इलाकों में बच्चा चोरी का झूठी अफवा सबसे ज्यादा हो रही है। अंधेरी निवासी 10 साल का एक बच्चा अपने घर पहुंचा और अपने पेरेंट्स को बताया कि किसी ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। इसके बाद उस बच्चे के पिता ने एक मैसेज लिखा, जिसमें कहा गया था कि मेरा बच्चा घर से बाहर था जब एक शख्स ने उसका पीछा किया और उसने मेरे बच्चे के हाथ पर काटने के दौरान उसका किडनैपिंग करने का प्रयास और उनसे बचने में कामयाब रहा।
Published on:
20 Sept 2022 10:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
