16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: ‘चुन-चुन कर मारेंगे’, शिंदे खेमे के विधायक संजय गायकवाड़ ने उद्धव गुट को दी खुलेआम धमकी

महाराष्ट्र में शिंदे गुट और उद्धव खेमे के बीच तकरार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के बुलढाणा के शिंदे खेमे के विधायक संजय गायकवाड़ ने उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों को खुलेआम धमकी दी है कि वे और उनके कार्यकर्ता उन्हें चुन-चुन कर मारेंगे और गिन-गिन कर मारेंगे।

2 min read
Google source verification
sanjay_gaikwad.jpg

Sanjay Gaikwad

महाराष्ट्र में शिंदे गुट और उद्धव खेमे के बीच तकरार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उद्धव खेमे के लोगों को चुन-चुनकर और गिन-गिन कर मारेंगे। बुलढाणा में सबको पता है कि मैं और मेरे कार्यकर्ता कितने पागल हैं। अगर कल पुलिस बीच में नहीं आती तो सारा हिसाब हम चुकता कर देते थे। इन शब्दों में महाराष्ट्र के बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ ने ठाकरे गुट को धमकी दी हैं। संजय गायकवाड़ शिवसेना के शिंदे खेमे के विधायक हैं। संजय गायकवाड़ ने यह धमकी उद्धव ठाकरे गुट के लोगों को दी है।

कल उद्धव खेमे के कुछ नए पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। यहां शिंदे गुट के कुछ समर्थक भी घुस गए थे। जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट और कुर्सियां चली थीं। दोनों गुटों को रोकने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। इसी विवाद को लेकर संजय गायकवाड़ ने यह धमकी दी है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना फल या फूल वाले भांग के पौधे को ‘गांजा’ नहीं माना जा सकता

बता दें कि जब से शिवसेना में शिंदे खेमे की तरफ से बगावत हुई है, तब से ही पूरे महाराष्ट्र में दोनों खेमे के समर्थक एक दूसरे से के साथ भिड़ जा रहे हैं। कल ही शिंदे खेमे के मंत्री दादा भुसे को भी धुले में किसानों ने घेर लिया था, जिसके बाद दादा भुसे को काले झंडे दिखाए थे।

शनिवार को बुलढाणा में उद्धव गुट के नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्वागत सामारोह चल रहा था। तभी उस कार्यक्रम में शिंदे खेमे के विधायक संजय गायकवाड़ के कार्यकर्ता यह कहते हुए घुस गए कि वे लोग उनके नेताओं पर टीका-टिप्पणियां क्यों कर रहे हैं? इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट हुई और कुर्सियां चलने लगीं। ये सब घटना पुलिस के सामने हो रहा था। परिस्थिति आउट ऑफ कंट्रोल होते बाद पुलिस ने किसी तरह से दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित किया। इसी बात को लेकर विधायक संजय गायकवाड़ ने उद्धव खेमे को यह धमकी भया बयान दिया है।

दूसरी तरफ मुंबई में भी शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे के इलाके वर्ली में शिंदे खेमे और बीजेपी के साथ ठाकरे गुट का पोस्टर वॉर शुरू है। आज युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पोस्टर फाड़े। वर्ली में एक बस स्टॉप पर बीजेपी का पोस्टर लगा हुआ था, इसे आज सुबह आदित्य ठाकरे के युवासेना के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया। वर्ली इलाके से आदित्य ठाकरे विधायक भी हैं।