
Fraud
मुंबई में एक स्टूडेंट ठगी का शिकार हो गया हैं। अंडों के नाम पर स्टूडेंट से करीब 44 हजार से ज्यादा रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर चारकोप पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टूडेंट अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए जस्ट डायल के माध्यम से अंडे का आर्डर दिया। इसके बाद उसने जीएसटी समेत करीब 44200 रुपये का अग्रिम भुगतान भी कर दिया।
कुल अमाउंट का करीब 40 फीसदी एडवांस और जीएसटी के भुगतान के बाद उससे अंडों के बीमा कवर के लिए लगभग 42750 रुपये एक्स्ट्रा देने को कहा कहा। स्टूडेंट ने उसका भुगतान करने से मना कर दिया और उससे अपना पूरा पैसा वापस करने के लिए कहा, लेकिन उसने पैसे वापस करने इनकार कर दिया। यह भी पढ़े: Mumbai News: BMC इलेक्शन से पहले अवैध बांग्लादेशियों का मुद्दा गरमाया, पालक मंत्री ने 90 दिनों में मांगी रिपोर्ट
बता दें कि पैसे वापस न मिलने पर स्टूडेंट शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा। स्टूडेंट ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने कोर्ट का रूख किया। आखिरकार कोर्ट ने चारकोप पुलिस स्टेशन को केस दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश की कापी मिलने के बाद चारकोप पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता अजय गुप्ता टीव्हाई बीकाम का छात्र है। उसके पिता चारकोप मार्केट के पास एक फलों की दुकान चलाते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अजय गुप्ता अपना खुद का बिज़नेस भी शुरू करना चाहता था। उसने अंडे के बिज़नेस को अच्छी तरह समझा और पिछले साल अपने दो दोस्तों के साथ पार्टनरशिप में इस बिजनेस को शुरू करने का निर्णय किया।
अजय गुप्ता के मुताबिक, मुझे जस्ट डायल के जरिए पैराडाइज एक्सपोर्ट्स नंबर 12 सी मेन रोड फ्लोर, तूतीकोरिन तमिलनाडु का पता मिला। मैंने इस वेबसाइट पर संपर्क नंबर समेत अपना पूरा डिटेल रजिस्टर्ड कर दिया। इसके बाद मुझे डीलर का फोन आया और उसने मुझे हर अंडे की ट्रे के लिए 95 रुपए में देने के लिए कहा। इसके बाद मैंने डीलर से कहा कि मैं अपने दोस्त के साथ यह बिज़नेस शुरू करना चाहता हूं और 1000 ट्रे का आर्डर देना चाहता हूं तो वह मुझे 1000 ट्रे की रेट से आपूर्ति करने के लिए राजी हो गया।
अजय गुप्ता ने आगे बताया कि डीलर से 85 रुपये प्रति ट्रे जब सौदा तय हो गया तो उसने मुझे टोटल अमाउंट का 40 फीसदी जमा करने के लिए कहा और मुझे अंडे की डिलीवरी के बाद बाकी भुगतान का करने के लिए कहा। मैं उसे अपने अकाउंट से करीब 34000 रुपये ट्रांसफर कर दिया। पेमेंट करने के बाद जब मैंने पूछा कि अंडे की डिलीवरी कब मिलने वाली है तो डीलर ने कहा कि जीएसटी की राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा, इसके फौरन बाद मैंने करीब 10200 रुपये का जीएसटी भी दिया। पेमेंट करने के बाद उसी रात मेरे पास एक वाट्सएप काल आया और अज्ञात कालर ने मुझसे कहा कि अधिक भुगतान न करें, वह काल करेगा और अधिक पैसे मांगेगा, यह शख्स लोगों को ऐसे ही धोखा देता है।
इसके बाद अगली सुबह मैंने डीलर को फोन किया और व्हाट्सप्प काल के बारे में बताया, उसने मुझे कहा कि फोन करने वाला शख्स झूठ बोल रहा था, उस पर भरोसा मत करो, उसने अजय गुप्ता से अंडे के बीमा के रूप में 42400 एक्स्ट्रा अमाउंट जमा करने के लिए कहा। इसके बाद मैंने पैसे देने से मना कर दिया और अपना भुगतान वापस करने के लिए कहा। मैंने फोन किया और राशि वापस करने के लिए कहा, लेकिन उसने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया।
कोर्ट पहुंचा मामला: बता दें कि अजय गुप्ता ने आगे बताया कि मैंने चारकोप पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन ड्यूटी अधिकारी ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद मैंने कोर्ट का रूख किया और कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने धोखेबाजों के खिलाफ धारा 120 बी, 34, 406, 420 के तहत केस दर्ज किया है। चारकोप पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
Updated on:
20 Oct 2022 01:18 pm
Published on:
20 Oct 2022 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
