16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर बिल्डर करता रहा उसका रेप, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक 24 वर्षीय एक्ट्रेस को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी आदित्य अजय कपूर उपनगरीय बांद्रा में एक दोस्त के आवास पर एक्ट्रेस से मिला था।

2 min read
Google source verification
missing_girl.jpg

Crime

मुंबई में एक 24 वर्षीय अभिनेत्री से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आदित्य अजय कपूर मुंबई के बांद्रा में एक दोस्त के घर पर अभिनेत्री से मिला था। पीड़ित अभिनेत्री कुछ तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी है। अधिकारी के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया। जिसके बाद वे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे।

अधिकारी ने बताया कि समय के साथ वे दोनों अच्छे दोस्त बने फिर दोनों एक-दूसरे के करीब हो गए। पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी (एफआईआर) के हवाले से कहा कि आदित्य अजय कपूर ने शादी का वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आदित्य अजय कपूर ने कफ परेड इलाके में अपने घर पर और गोवा में भी उसके साथ बलात्कार किया। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: स्टूडेंट ने किया NEET रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी का दावा, पहली बार चेक किया तो 570 नंबर थे; दूसरी बार देखा तो 129

बता दें कि पुलिस अधिकारी ने एफआईआर के हवाले से कहा कि जब पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने बदले में जवाब कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए रखे। इसके बाद पीड़िता ने मना किया, तो उसने गाली देना और मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के घरवालों के फोन पर अश्लील मेसेज भेजे और उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया।

जांच में जुटी पुलिस: पीड़िता के शिकायत के बाद आदित्य अजय कपूर को बलात्कार और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।