
MHADA
महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने मुंबई में घरों की लॉटरी निकाले जाने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम खत्म कर लिया है। म्हाडा मुंबई बोर्ड के चीफ ऑफिसर मिलिंद बोरीकर ने बताया कि नए साल जनवरी में 4 हजार घरों की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में शामिल होने वाले 4 हजार घरों में से 60 प्रतिशत घर गोरेगांव में होंगे, जबकि 40 प्रतिशत घर मुंबई के अन्य हिस्सों में होंगे।
मुंबई में म्हाडा के घरों की लास्ट लॉटरी 2019 में निकली थी, पिछले तीन साल से लोग मुंबई में म्हाडा के घरों की लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं। उद्धव सरकार ने दिवाली में लॉटरी जारी करने का एलान किया था। लेकिन, म्हाडा द्वारा लॉटरी सॉफ्टवेयर अपडेट करने की प्रोसेस जारी होने की वजह से मुंबईकरों का इंतजार बढ़ गया। मिलिंद ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम अब पूरा हो गया है। लॉटरी में शामिल करने के लिए घरों का भी चुनाव हो गया है। कुछ तकनीकी काम अभी बाकी हैं, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। ये काम पूरे होते ही घरों की लॉटरी निकाल दी जाएगी। यह भी पढ़े: Maharashtra News: बॉम्बे हाई कोर्ट का नाम बदलकर 'महाराष्ट्र हाई कोर्ट' करने की मांग, SC ने याचिका की खारिज
बता दें कि म्हाडा लॉटरी निकालने के बाद के कामकाज को लॉटरी के पहले पूरा करने की योजना पर काम कर रही है। तकनीक का सहारा लेकर म्हाडा ने एक साल तक चलने वाले काम को एक से दो महीन में समाप्त करने की योजना बनाई है। लॉटरी जारी होने के कुछ ही महीनों में लोगों को घरों की चाबी सौंप दी जाएगी। अगले साल जनवरी में जारी होने वाली लॉटरी में शामिल होने वाले लोगों की पात्रता की जांच लॉटरी से पहले होगी।
इस बार ये होगा बदलाव: अब तक म्हाडा की लॉटरी में शामिल होने के लिए पंजीकरण के समय आवेदकों को सिर्फ आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक डिटेल और फोटो देने पड़ते थे। अब सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद आवेदकों को सभी डाक्यूमेंट्स रजिस्ट्रेशन के समय ही जमा करना पड़ेगा। म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान ही अब आवेदकों को इनकम सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट समेत अन्य डाक्यूमेंट्स देने होंगे। सभी डाक्यूमेंट्स की जांच ऑनलाइन के बाद ऑफलाइन तरीके से किया जाएगा।
Updated on:
03 Nov 2022 03:49 pm
Published on:
03 Nov 2022 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
