14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: वर्ली में दो बच्चों की अरब सागर में डूबने से मौत, मछुवारों ने तीन को बचाया; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

शुक्रवार शाम को मुंबई के वर्ली से सटे अरब सागर में दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है। आपदा नियंत्रण ने कहा यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे समुद्र के किनारे स्थित वर्ली के कोलीवाडा क्षेत्र के मैदान में खेल रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
river.jpg

Sea

मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार शाम मुंबई के वर्ली से सटे अरब सागर में दो नाबालिग बच्चों के डूबने की घटना सामने आई है, जबकि तीन अन्य को मछुवारों ने बचा लिया है। बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे समुद्र के किनारे स्थित वर्ली के कोलीवाडा क्षेत्र के मैदान में खेल रहे थे।

आपदा नियंत्रण ने बताया कि बच्चों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय मछुआरों द्वारा बचाव कार्य किया गया। मछुवारे सभी पंचों बच्चों को समुद्र से निकालने में सफल रहे। बचाव कार्य के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंच गई। पीड़ितों में से दो, कार्तिक चौधरी (8), और सविता पाल (12) को केईएम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। Mumbai News: अजय देवगन को लगा बड़ा झटका, रिलीज के कुछ देर बाद ऑनलाइन लीक हुई 'दृश्यम 2'

स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी: बता दें कि दो अन्य आर्यन चौधरी (10), और ओमचंद्रजीत पाल (14) को प्राइवेट हिंदुजा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि कार्तिकी पाटिल (13) का परेल में निकाय द्वारा संचालित केईएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस घटना के पीछे की वजह, कैसे नाबालिग समुद्र तक पहुंचे और उनके साथ कोई वयस्क था या नहीं इस बात की भी जांच कर रही है।

बता दें कि आपदा नियंत्रण ने कहा यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे समुद्र के किनारे स्थित वर्ली के कोलीवाडा क्षेत्र के मैदान में खेल रहे थे। बच्चों के डूबने की खबर मिलने ही मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड पहुंच गई। इस मामले में अभी और कोई भी जानकारी सामने नहीं आई हैं। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही हैं।