16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: उद्धव ठाकरे गुट का एलान, परमिशन नहीं मिला तो भी शिवाजी पार्क में होगी दशहरा रैली

महाराष्ट्र में शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर घमासान जारी है। दशहरा रैली को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे आमने-सामने है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट और सीएम शिंदे के नेतृत्व वाला प्रतिद्वंद्वी गुट ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की इजाजत मांगी है।

2 min read
Google source verification
shiv_sena_dussehra_rally.jpg

Shiv Sena Dussehra Rally

महाराष्ट्र में शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर घमासान जारी है। दशहरा रैली को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे आमने-सामने है। इस बीच मंगलवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कहा कि बीएमसी की परमिशन मिले या नहीं, वह शिवाजी पार्क मैदान में पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली करेगी। मुंबई के पूर्व महापौर मिलिंद वैद्य के नेतृत्व में शिवसेना नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में बीएमसी के अधिकारियों से मुलाकात कर रैली आयोजित करने की इजाजत के लिए उनके आवेदन की स्थिति के बारे में पूछताछ की।

मिलिंद वैद्य ने कहा कि हमें इजाजत मिले या नहीं, बालासाहेब ठाकरे के शिवसेना कार्यकर्ता रैली के लिए शिवाजी पार्क में इकठ्ठा होंगे। प्रशासन हमें रैली की इजाजत दे या ना दे। हम शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए अपने निर्णय पर बहुत दृढ़ हैं। अगर हमें रैली को लेकर कोई जवाब नहीं मिला तो भी बालासाहेब के शिवसेना कार्यकर्ता दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क में मौजूद होंगे। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: सीएम शिंदे ने किया मराठा आरक्षण के लिए उप-समिति का पुनर्गठन, चंद्रकांत पाटिल होंगे प्रमुख

बता दें कि मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने के लिए ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे खेमा ने इजाजत मांगी है। शिवसेना अपनी स्थापना के समय से ही शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करते आई है। अभी तक बीएमसी ने इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया है। दोनों गुटों ने विकल्प के रूप में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में रैली करने की इजाजत को लेकर भी आवेदन किया है।

शिंदे गुट को बीकेसी में रैली करने की मिली थी मंजूरी: बता दे कि पिछले हफ्ते शिंदे गुट को बीकेसी में रैली करने की इजाजत मिल गई थी। इस बीच एनसीपी के नेता अजित पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को शिवाजी पार्क में रैली करने की इजाजत मिलनी चाहिए और अगर इजाजत नहीं मिलती है तो शिवसेना को कानून का सहारा लेना चाहिए।

अजित पवार ने आगे कहा कि अगर शिंदे गुट के लिए बीकेसी मैदान मिल रहा है, तो उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क में रैली करने की इजाजत दे दी जानी चाहिए। महाराष्ट्र की जनता को को इन दोनों पक्षों के विचार सुनने दें।