
Mumbai Local Train Fight
इन दिनों मुंबई लोकल ट्रेन में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन की लेडीज कोच में तीन महिलाओं की मारपीट का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। 31 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में यात्रियों से खचाखच भरे ड़िब्बे में तीन महिलाएं आपसी में मारपीट और एक-दूसरे के बाल खींचती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 800 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है।
इस वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है कि एक लड़की गुस्से में अधेड़ महिला को एक थप्पड़ जड़ देती है और उसे खींचकर मारने लगती है। इस बीच तीसरी महिला इस मारपीट में शामिल हो जाती है और वह उस लड़की को पीटने लगती है। इस लोकल में सवार यात्री बीच बचाव में आते हैं लेकिन लड़ाई रुकने का नाम नहीं लेती। यह भी पढ़े: Maharashtra News: शरद पवार पर भड़की कांग्रेस, बीजेपी के साथ लगाया समझौते का आरोप; BCCI से है कनेक्शन
इस वीडियो एक महिला यात्री को यह कहते सुना जा सकता है कि 'अरे आंटी छोड़ो!'... मारपीट के दौरान दूसरी महिलाएं अपनी सीट से खड़ी हो जाती हैं और अपना बचाव करने लगती हैं। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ यात्री इस मारपीट का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड करने लगते हैं। थोड़ी देर में मामला शांत होता दिखाई देता हैं।
सोशल मीडिया पर हुई घटना की निंदा: बता दें कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। एक यूजर ने लिखा कि सभ्य समाज में यह शोभा नहीं देता। कई लोगों ने इस पर रेलवे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भी मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था। वायरल वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे पर थप्पड़ें बरसाती और बाल खींचते नजर आ रही थीं।
Updated on:
18 Oct 2022 04:45 pm
Published on:
18 Oct 2022 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
