नाना पटोले ने आगे कहा कि फिलहाल एमसीए के चुनाव हो रहे हैं, जहां पूरा खेल पैसों का चल रहा है। राज ठाकरे और शरद पवार ने बीजेपी से अपना उम्मीदवार वापस लेने को कहा। इससे पहले तीन उपचुनाव हुए थे और बीजेपी पीछे नहीं हटी थी। लेकिन, अचानक इन दोनों नेताओं ने मांग की और बीजेपी उपचुनाव से पीछे हट गई, ये कैसे हुआ?