वहीं, दसूरी तरफ मुंबई में छठ उत्सव मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार भी एक बैठक करेंगे। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने बताया कि बैठक में छठ पूजा के लिए जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता पर भी बातचीत किया जाएगा। बता दें कि बीजेपी के प्रयासों के बावजूद कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरुपम भी छठ पूजा के अवसर पर अपना जलवा दिखाने की तैयारी में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, संजय निरुपम ने हर साल की तरह इस साल भी जुहू में छठ पूजा का आयोजन किया है।