कामथेकर ने आगे बताया मैं इलेक्शन कमीशन को बताना चाहता हूं कि शिंदे खेमे को दिए गए चुनाव चिह्न का भी धार्मिक प्रभाव है। मैं आशा करता हूं कि इस विषय पर इलेक्शन कमीशन ध्यान देगा। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को सिख समुदाय के अन्य सदस्यों से मिलने के बाद इलेक्शन कमीशन को एक औपचारिक चिठ्ठी भेजेंगे। इलेक्शन कमीशन, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य राजनेताओं को संदेश ट्वीट किया है।