
Girl
मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। मुंबई में 34 साल के एक युवक के खिलाफ नाबालिक के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया गया है। इस घटना की जानकारी रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता रिश्ते में आरोपी की बहन लगती है और अपराध का खुलासा उसके गर्भवती होने के बाद हुआ।
इस मामले में अधिकारी ने बताया कि सोनोग्राफी में नाबालिक के पांच महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई हैं। इसके बाद उसके परिजन ने मुंबई के सांता क्रूज इलाके स्थित वकोला पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके रिश्ते के भाई ने पहली बार रायगढ़ जिले के कर्जत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई मौकों पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। यह भी पढ़े: Andheri East By-Election: सीएम एकनाथ शिंदे पर उद्धव ने साधा निशाना, ठाकरे गुट ने लॉन्च किया चुनावी गाना
बता दें कि पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का केस दर्ज कर लिया गया है। हमने ये मामला नेरल पुलिस थाने के हाथ में सौंप दिया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में कर्जत आता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं।
अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता रिश्ते में आरोपी की बहन लगती है। बता दें कि मुंबई में बलात्कार की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाली मुंबई अब सुरक्षित नहीं हैं।
Updated on:
23 Oct 2022 10:28 pm
Published on:
23 Oct 2022 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
