
ऑनलाइन फ्रॉड
Mumbai Crime: मुंबई में ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) का एक और मामला सामने आया है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) की वरिष्ठ महिला अधिकारी की सास को जालसाजों ने निशाना बनाया है। पुलिस ने बताया कि 81 वर्षीय महिला को दो लाख रुपये का चूना लगाया गया है। पीड़िता की बहू नौसेना में वाइस-एडमिरल-रैंक (Navy vice-admiral-rank) की अधिकारी है। यह ऑनलाइन धोखाधड़ी रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला को एक नामचीन बैंक के नाम पर दिए गए रिवॉर्ड प्वाइंट को भुनाने का लालच दिया गया था। जिससे उन्हें लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसमें 5,899 रुपये के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने की बात कही गयी थी। साथ ही मैसेज में कहा गया था कि यह फायदा उठाने का आज आखिरी दिन है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस को बड़ी राहत, नागपुर कोर्ट ने इस मामले में किया बरी
पुलिस ने कहा, महिला को मैसेज में एक लिंक भी दिया गया था। हालाँकि महिला ने अगले दिन उस लिंक पर क्लिक किया, जो उसे संबंधित बैंक के आधिकारिक पेज पर ले गया। इस वजह से बुजुर्ग महिला ने मैसेज को सच समझ लिया। महिला ने फिर होम पेज पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) विकल्प पर क्लिक किया।
ऐसा करने के बाद उसके मोबाइल फोन पर छह अंकों का एक ओटीपी आया, जिसे बुजुर्ग महिला ने उस पोर्टल पर दर्ज किया। लेकिन उसे बार-बार ओटीपी दर्ज करने के लिए कहा गया। इसलिए महिला ने तीन बार प्रयास किया और इस तरह उसने तीन बार पोर्टल पर ओटीपी दर्ज की।
बाद में जब महिला ने बैंक के मोबाइल ऐप पर अपना अकाउंट चेक किया तो पता चला कि उसके खाते से 89,798 रुपये, 89,813 रुपये और 19,858 रुपये डेबिट हो गए हैं। तभी बुजुर्ग महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है और उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
08 Sept 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
