10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में अवैध बांग्लादेशियों पर शिकंजा, पुलिस ने 17 घुसपैठियों को किया गिरफ्तार, 5 महिलाएं भी शामिल

Mumbai News: पुलिस ने मुंबई के गोवंडी और चेंबूर इलाकों में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 27, 2025

मुंबई पुलिस द्वारा 17 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन बांग्लादेशियों को मुंबई के गोवंडी (Govandi News) और चेंबूर (Chembur) इलाकों में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सभी भारत में अवैध तरीके से घुसकर रह रहे थे।

24 मार्च को शिवाजीनगर थाने की पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और आठ अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। जबकि 25 मार्च को आरसीएफ पुलिस ने चार पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में उनके बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई है। कई अवैध कागजात भी जब्त किए गए हैं। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।  

अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने गोवंडी और चेंबूर से 17 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया।

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कसा शिकंजा

शिवाजी नगर और आरसीएफ थाने की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर 17 बांग्लादेशियों को पकड़ा है, जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इससे पहले भी, 13 मार्च को जोगेश्वरी इलाके से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, जो पिछले दो साल से मुंबई में अवैध रूप से रह रहे थे।

यह भी पढ़े-मुंबई में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, BJP नेता का दावा- 2 लाख रोहिंग्याओं को बनाया जा रहा भारतीय

पकड़े गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है और वह शहर में अवैध तरीके से कैसे पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया है कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर आगे भी नजर रखी जाएगी और ऐसी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग