30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पाइडरमैन की तरह ऊंची इमारतों पर चढ़ता और फिर माल साफ… पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोरों का गिरोह

Mumbai News : मुंबई के पास नालासोपारा से गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शहर में हुई लगभग दस चोरियों में शामिल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 04, 2024

Mumbai thieves

Mumbai Crime : मुंबई पुलिस ने एक ऐसे गैंग को दबोचा है जो बाहर से ऊंची इमारतों में चढ़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी फ्लैटों में चोरी करने के लिए रस्सियों का उपयोग किए बिना जल निकासी पाइप की मदद से इमारतों पर चढ़ते थे।

यह भी पढ़े-विदेश से हो रही गांजे की तस्करी! एयरपोर्ट पर पकड़ाया 2.50 करोड़ का मारिजुआना

10 चोरियों में था शामिल

पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को मुंबई के पास नालासोपारा (Nallasopara) से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरोह का सरगना रजब खान (24) है। खान ने संतोष चौधरी उर्फ ​​वैतु (24) और देव रामप्रसाद बनिया (23) के साथ मिलकर पूरे मुंबई में लगभग दस चोरियां की हैं।

यह भी पढ़े-मिड-डे मील में मिला मरा हुआ सांप! मचा हड़कंप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

आरोपी पहले इमारत और फ्लैट की रेकी करते थे और फिर चोरी की योजना बनाकर उसे अंजाम देते थे। कथित तौर पर खान रस्सियों का उपयोग किए बिना जल निकासी पाइप की मदद से ऊंची इमारतों पर चढ़ जाता था। चोरी करने के बाद वह मौके से भाग जाता था। शहर में हुई कई चोरी की वारदातों में पुलिस को उसकी तलाश थी। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।   

Story Loader