6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के बड़े कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई, फिर बना ड्रग सरगना, कौन हैं 5 राज्यों का वांटेड लक्ष्मीकांत प्रधान?

Mumbai News: पुलिस ने बताया कि प्रधान पिछले तीन साल से नशे के कारोबार में सक्रिय था। 3.85 करोड़ रुपये का 1820 किलो गांजा भी पकड़ाया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 13, 2023

laxmikant_pradhan.jpg

ड्रग सरगना लक्ष्मीकांत प्रधान गिरफ्तार

Laxmikant Pradhan Drug Racket: ड्रग डीलरों के खिलाफ जारी कार्रवाई में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को मोस्ट वांटेड अंतरराज्यीय ड्रग सरगना लक्ष्मीकांत प्रधान को गिरफ्तार किया। लक्ष्मीकांत के साथ ही उसका साथी बिद्याधर प्रधान भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्रधान पांच राज्यों में नशे के कारोबार से जुड़ा है, उसे ओडिशा से पकड़ा गया है।

मुंबई पुलिस की मादक द्रव्य निरोधक सेल (एएनसी) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 3.9 करोड़ रुपये मूल्य का 1820 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया है। पुलिस ने कहा कि सरगना लक्ष्मीकांत प्रधान मुंबई के करीब बोइसर का रहने वाला है। वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित पांच राज्यों में गांजा की खेती करने के साथ ही सप्लाई भी करता था। उसके अलावा चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़े-मुंबई में शर्मनाक घटना, ड्रग्स खरीदने के लिए मां-बाप ने अपने 2 बच्चों को 74 हजार में बेचा

डीसीपी (एएनसी) प्रकाश जाधव ने कहा कि लक्ष्मीकांत प्रधान ने मुंबई के एक प्रतिष्ठित संस्थान में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह पिछले तीन सालों से आदिवासियों की मदद से ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे सुदूर जंगलों में गांजा उगा रहा था।

मुंबई पुलिस की टीम ने प्रधान की तलाश तब और तेज कर दी जब एएनसी की वर्ली यूनिट ने शहर के विक्रोली इलाके में 1,800 किलो गांजा ले जा रहे एक टेम्पो को पकड़ा। गांजा की खेप के साथ आकाश यादव और दिनेश सरोज को गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद रैकेट में शामिल प्रधान और दो अन्य की गिरफ्तारी हुई।

अधिकारी ने बताया कि प्रधान पिछले तीन साल से नशे के कारोबार में सक्रिय है। उसके खिलाफ मुंबई, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कम से कम पांच ड्रग्स से जुड़े मामले दर्ज है। काफी समय से अलग-अलग शहरों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर ड्रग नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रधान पिछले तीन साल से नशे के कारोबार में सक्रीय था। उसके खिलाफ मुंबई, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में नशीली ड्रग्स से संबंधित कम से कम पांच मामले दर्ज हैं। अलग-अलग शहरों की पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।