8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टर से लेकर आरोपी तक… सभी ने मुंबई पुलिस को दिया दान, जानिए किसने दी कितनी रकम?

Mumbai News: मुंबई पुलिस फाउंडेशन का गठन मई 2018 में न्यूयॉर्क सिटी पुलिस फाउंडेशन की तर्ज पर किया गया था।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 02, 2024

maharashtra_police.jpg

ठाणे में रेव पार्टी पर छापा

Mumbai Police Fund: मुंबई पुलिस फाउंडेशन (एमपीएफ) में कारोबारी, अभिनेता और आरोपी तक ने डोनेशन दिया है। मई 2018 और मार्च 2023 के बीच एमपीएफ में योगदान देने वाले लोगों की जानकारी सामने आई है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता, कॉर्पोरेट घराने, बैंक, वकील और कुछ तो वो लोग भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने किसी अपराधिक मामले में चार्जशीट दाखिल की है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत यह जानकारी सामने आयी है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस फाउंडेशन को मई 2018 से मार्च 2023 के बीच कुल 25.49 करोड़ रुपये मिले। इसमें से अधिकांश राशि 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद प्राप्त हुई। एमपीएफ में डोनेशन करने वालों में कई दिग्गज सेलिब्रिटी शामिल है। यह भी पढ़े-दाऊद इब्राहिम की मां की संपत्ति होगी नीलाम, रत्नागिरी की जमीन के लिए शुक्रवार को लगेगी बोली


किसने किया सबसे ज्यादा डोनेशन?

आरटीआई के अनुसार, एमपीएफ में सबसे बड़ा व्यक्तिगत योगदानकर्ता अभिनेता अक्षय कुमार थे, जिन्होंने 27 अप्रैल 2020 को 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। निर्माता रोहित शेट्टी ने 2022 में 50 लाख रुपये का डोनेशन दिया। फिल्म उद्योग के अन्य लोग जिन्होंने एमपीएफ में योगदान दिया, उनमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी थीं। उन्होंने 6 मई 2020 को 2 लाख रुपये का डोनेशन किया, जबकि टाइगर श्रॉफ ने 2 मई 2020 को 2.5 लाख रुपये मुंबई पुलिस के फंड को दिए।

एमपीएफ में अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 30 अप्रैल 2020 को 15 लाख रुपये का योगदान दिया, जबकि टिप्स इंडस्ट्रीज ने 27 अप्रैल 2020 को 2 लाख रुपये डोनेट किये। निर्माता/निर्देशक दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने 15 लाख रुपये दिए।

क्रिकेटरों में विराट कोहली ने 6 मई 2020 को 3 लाख रुपये का योगदान दिया। जबकि निवेशकों में दिवंगत राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने 4 मई 2020 को 25 लाख रुपये डोनेट किये। कॉर्पोरेट घरानों में वारबर्ग पिंकस ने दो बार में 2.50 करोड़ रुपये का योगदान दिया। जबकि टाटा संस ने 27 मई 2020 को 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

सबसे ज्यादा एचडीएफसी बैंक ने 4 करोड़ रुपये का योगदान दिया. मुंबई पुलिस के वेतन खाते भी एचडीएफसी बैंक में है। भारतीय स्टेट बैंक ने 1 करोड़ रुपये का डोनेशन किया। इसके अलावा, रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे सेंट्रल आइलैंड ट्रस्ट ने 7.51 लाख रुपये और रोटरी क्लब ऑफ मालाबार हिल ने 11 लाख रुपये मुंबई पुलिस फंड में दिए।

क्यों उठे सवाल?

आरटीआई से पता चला कि अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी पैसे दिए हैं। हालांकि एमपीएफ में योगदान करने वाले कुछ लोगों पर सवाल भी उठ रहे है। दरअसल एमपीएफ फंड दिशानिर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पैसे स्वीकार करने से हितों का कोई टकराव नहीं होना चाहिए या हितों के टकराव की धारणा नहीं होनी चाहिए। के लिए धन करना।

योगदानकर्ताओं में एग्रोकेमिकल निर्माता यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड (यूपीएल) भी शामिल है, जिसने अप्रैल 2020 में एमपीएफ में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। मालूम हो कि मुंबई पुलिस ने यूपीएल के खिलाफ एक मामले में एफआईआर दर्ज की थी। कथित तौर पर बीजेपी के लिए इलेक्ट्रॉनिक चुनाव प्रचार सामग्री तैयार करने के मामले में फर्म के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। यह आरोप कांग्रेस की तरफ से लगाया गया था। इसके एक साल बाद पैसे डोनेट किये गए है।

चुनाव आयोग की शिकायत के बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में 16 अप्रैल 2019 को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें यूपीएल के निदेशकों में से एक राजू श्रॉफ को आरोपी बनाया गया है।

तब राज्य में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली बीजेपी-शिवसेना सरकार सत्ता में थी। हालांकि जब यूपीएल ने एमपीएफ में पैसे दिए तो राज्य में महा विकास अघाडी (एमवीए) की सरकार थी। हालांकि पुलिस इस मामले में चार्जशीट दायर कर चुकी है।

इसी तरह, मुंबई पुलिस फाउंडेशन को अप्रैल 2020 में इंडिया इंफोलाइन से 10 लाख रुपये का योगदान मिला। 2015 में मुंबई पुलिस ने एनएसईएल घोटाला मामले की जांच के दौरान मुख ब्रोकरेज फर्मों के तीन शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। जिस में इंडिया इंफोलाइन कमोडिटीज लिमिटेड (आईआईसीएल) के तत्कालीन वाइस-प्रेज़िडेंट चिंतन मोदी भी थे। बाद में मोदी के खिलाफ 2018 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा चार्जशीट दाखिल की गयी।

क्या है एमपीएफ?

मुंबई पुलिस फाउंडेशन का गठन मई 2018 में न्यूयॉर्क सिटी पुलिस फाउंडेशन की तर्ज पर किया गया था। इसके गठन के बाद से 22 महीनों में एमपीएफ को कोई डोनेशन नहीं मिला था। लेकिन कोरोना काल में मार्च और दिसंबर 2020 के बीच एमपीएफ को 15.87 करोड़ रुपये मिले। लेकिन पिछले साल से डोनेशन कम होता जा रहा है। आरटीआई के जवाब के अनुसार, मुंबई पुलिस के कुल 107 कर्मियों की कोविड से मृत्यु हुई। उनके परिवारों को एमपीएफ से 10-10 लाख रुपये दिए गए।