28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

55 साल से ऊपर के पुलिस कर्मी नहीं करेंगे ड्यूटी, घर पर रहने को कहा

महामारी से बचाव के लिए प्रशासन का अहम फैसलातीन दिन में तीन पुलिस कर्मियों की मौत

2 min read
Google source verification
mumbai_police_big_decision.jpg

55 साल से ऊपर के पुलिस कर्मी नहीं करेंगे ड्यूटी, घर पर रहने को कहा,,55 साल से ऊपर के पुलिस कर्मी नहीं करेंगे ड्यूटी, घर पर रहने को कहा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई. महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच मुंबई पुलिस प्रशासन ने अहम फैसला किया है। इसके मुताबिक 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मी कोरोना ड्यूटी नहीं करेंगे। प्रशासन ने ऐसे सभी पुलिस कर्मियों से कहा है कि घर पर रह कर आराम करें। मुंबई के पुलिस आयुक्त परबीर सिंह ने यह आदेश जारी किया है। शुगर, बीपी, हार्ट या अन्य बीमारियों से पीडि़त 52 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मियों को भी आयुक्त ने आराम करने को कहा है। यह फैसला पुलिस कर्मियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने से जुड़ा है।

विदित हो कि पिछले तीन दिन में तीन पुलिस कर्मियों की जान कोरोना ने ली है। तीनों पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित थे, जिनका उपचार चल रहा था। घोषणा के मुताबिक राज्य सरकार मृतक पुलिस कर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। साथ ही प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी मिलेगी।

पुलिस के लिए दो अस्पताल
एक अधिकारी ने बताया कि 20 हजार पुलिस कर्मियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मल्टी-विटामिन और प्रोटीन सप्लीमेंट दिए जा रहे हैं। 12 हजार पुलिस कर्मियों को मलेरिया रोधी हायड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवाई डॉक्टरों की देखरेख में दी जा रही है। साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए दो अस्पताल आरक्षित रखे गए हैं।

107 पुलिस कर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र में 107 पुलिस कर्मियों के साथ 20 अधिकारी संक्रमित हैं। इनमें से अधिकांश मुंबई पुलिस से संबद्ध हैं। जिन तीन पुलिस कर्मियों की मौत हुई है, उनमें दो 57 साल के थे जबकि एक की उम्र 52 साल थी। वैसे कोरोना संक्रमितों में हर उम्र के लोग शामिल हैं। चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों को कोरोना से ज्यादा खतरा है।

पुलिस स्टेशन से होगा 102 पुलिस चौकी का काम

पुणे पुलिस ने भी अहम फैसला किया है। पुणे शहर की लगभग 102 पुलिस चौकियों का कामकाज अब पुलिस स्टेशनों से चलेगा। डायबिटीज आदि बीमारियों से पीडि़त 45 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मियों को फील्ड ड्यूटी पर नहीं लगाने का निर्णय भी लिया गया है। ऐसे पुलिस कर्मी पुलिस थानों में कार्यालयीन काम संभालेंगे।

Story Loader