15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई-पुणे में कल करूंगा बम ब्लास्ट… मुंबई पुलिस को UP के जौनपुर से आया धमकी भरा कॉल

Mumbai Police Threat Call: मुंबई की अंबोली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505(1)(बी), 505(2) और 185 के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को यूपी से मुंबई लाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 23, 2023

Mumbai Police bomb blast Threat Call

मुंबई पुलिस को फिर आया धमकी भरा कॉल

Mumbai Pune Blast Threat Call: मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल (Threat Call to Mumbai Police) आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक बार फिर मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम के फोन की रिंग बजी तो सामने से बम धमाके की धमकी मिली। अज्ञात कॉलर ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai News) और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे (Pune News) को बम से उड़ाने की धमकी दी।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कॉल करने वाले ने 24 जून की शाम साढ़े 6 बजे अंधेरी, कुर्ला इलाके में बम धमाका करने की धमकी दी है। जांच में फोन करने वाले की पहचान उत्तर प्रदश (UP) के जौनपुर (Jaunpur News) के निवासी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़े-मुंबई में बम ब्लास्ट करने जा रहा हूं... ट्विटर पर धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट, संदिग्थ को पकड़ा


आरोपी बोला- ब्लास्ट करने के लिए 2 करोड़ मिले है

एक अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल रूम में कल (22 जून) एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और 24 जून को मुंबई के अंधेरी (Andheri) और कुर्ला पश्चिम (Kurla West) इलाके और पुणे को उड़ाने की धमकी दी। फोन करने वाले ने विस्फोट रोकने के बदले दो लाख रुपये की डिमांड की। मामले में आगे की जांच जारी है।

मुंबई और पुणे में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कल सुबह 10 बजे आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था। फोन करने वाले ने पुलिस को कहा था कि उसे दो लाख रुपये की जरूरत है और यह रकम मिलने के बाद वह बम ब्लास्ट को रोक देगा। साथ ही उसने दावा किया था कि वह खुद पुणे में बम धमाके को अंजाम देने वाला है। आरोपी ने फोन पर दावा किया कि उसके बम धमाका करने के लिए दो करोड़ रुपये मिले हैं। अगर उसे दो लाख रुपये मिल जाएंगे तो वह अपने लोगों के साथ मलेशिया चला जाएगा।

जौनपुर से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने पूर्वांचल (उत्तर प्रदेश) के जौनपुर से यह कॉल की थी। जिसके बाद जौनपुर पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान दरवेश राजभर के तौर पर हुई है। आरोपी की उम्र करीब 25 से 30 साल की बताई जा रही है।

मुंबई की अंबोली पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505(1)(बी), 505(2) और 185 के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है। कॉल के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।