7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने पलटा अपने पूर्व कमिश्नर संजय पांडे का आदेश, शहर में फिर शुरू किया यह अभियान

Mumbai Latest News: मुंबई ट्रैफिक पुलिस विभाग के अनुसार, शहर के 50 ट्रैफिक डिवीजनों में 55 टोइंग वैन हैं। इससे पहले भी संजय पांडे द्वारा लिए गए कुछ अन्य 'विवादास्पद' फैसलों को पलट गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 18, 2022

Mumbai Police started towing vehicles

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने शहर में फिर शुरू की वाहनों की टोइंग

Mumbai Police Started Towing Vehicles: मुंबई पुलिस के यातायात विभाग (Mumbai Traffic Police) ने पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey) के एक फैसले को पलट दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से ट्रैफिक पुलिस ने शहर में अवैध तरीके से खड़ी वाहनों की टोइंग (Vehicles Towing) शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी संजय पांडे द्वारा लिए गए कुछ अन्य 'विवादास्पद' फैसलों को पलट गया।

मीडिया से बात करते हुए, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) महेश पाटिल ने कहा “हमने टोइंग को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया क्योंकि वाहन मालिक ठीक से नियम का पालन नहीं कर रहे है। इसलिए हमें फिर से टोइंग शुरू करना पड़ा है। हमने पाया हैं कि कहीं-कहीं दो या तीन लेन में पार्किंग की गई है। गणेशोत्सव के दौरान टोइंग की मदद से वाहनों की आवाजाही को जारी रखने में मदद मिली। हमारे सभी टोइंग वाहन अब सड़क पर वापस लौट आए हैं।” यह भी पढ़े-मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर जहां हुई थी साइरस मिस्त्री की मौत, उस डेंजर जोन में इस साल हुई 262 दुर्घटनाएं, 62 की मौत

बता दें कि वाहनों की टोइंग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय शहर के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने लिया था, वें अभी एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं। टोइंग बैन करते हुए शहर के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी ने दावा किया था कि वाहनों की टोइंग में भारी भ्रष्टाचार होता है।

उनके मौखिक आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने टोइंग को रोक दिया था। इस बीच, यातायात विभाग के अधिकारियों ने वीआईपी आवाजाही के दौरान इस आदेश के लागू होने पर चिंता जताई थी।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस विभाग के अनुसार, शहर के 50 ट्रैफिक डिवीजनों में 55 टोइंग वैन हैं। प्रत्येक टोइंग वाहन के साथ एक पुलिस कांस्टेबल, एक चालक और दो-तीन अन्य लोगों होते है।