
मुंबई में टैक्सी और ऑटो यूनियन ने हड़ताल वापस ली
Mumbai News: मुंबई शहर में टैक्सी और रिक्शा चालकों द्वारा भाड़ा मना करना कोई नई बात नहीं हैं। लोगों को खासकर रात में और नजदीक के सफ़र में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन अब आम जनता को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मुंबई पुलिस ने कमर कस ली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) ने इस पर लगाम लगाने के लिए टैक्सी और रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
मुंबई पुलिस इस संबंध में टैक्सी और रिक्शा चालकों की बैठक बुलाएगी। मुंबई में टैक्सी चालक या रिक्शा चालक अक्सर नजदीकी यात्री को बैठाने से मना कर देते हैं। इससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से इसको लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही हैं। जिसके मद्देनजर मुंबई पुलिस ने ऐसे मामलों में सख्त एक्शन की चेतावनी दी है। यह भी पढ़े-Mumbai: कुर्ला रेलवे स्टेशन पर शख्स ने दौड़ाया ऑटो रिक्शा, RPF ने किया गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो
इस संबंध में मुंबई पुलिस ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रिक्शा और टैक्सी चालक अक्सर लंबी दूरी के किराए के लिए आस-पास के किराए को इंकार कर देते हैं। इसको लेकर कई शिकायतें आ चुकी हैं। इसलिए पुलिस को ऐसे किराए से इनकार करने वाले रिक्शा और टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में बस और रेलवे स्टेशनों के बाहर बोर्ड लगाए जाएंगे। भाड़ा मना करने वाले चालकों के खिलाफ शिकायत मिलने ही तत्काल कार्रवाई होगी।
मुंबई पुलिस की ओर से अब कार्रवाई की चेतावनी के बाद संभावना जताई जा रही है कि यात्रियों को इनकार करने वाले टैक्सी और रिक्शा चालकों के व्यवहार में सुधार होगा।
Published on:
17 Oct 2022 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
