3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: बारिश के बीच मुंबई के हजारों घरों की बत्ती हुई गुल, सामने आई ये वजह

Mumbai Rains: मुंबई में आज सायन (Sion), चूनाभट्टी (Chunabhatti) और शहर के कुछ अन्य हिस्सों में ढाई घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती के कारण नागरिकों को काफी असुविधा हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 27, 2023

maharashtra_power_cut.jpg

मुंबई के सायन और चूनाभट्टी में बिजली गुल

Mumbai Power Outage: मुंबई में आज भारी बारिश के बीच सायन और चूनाभट्टी इलाकों में हजारों घरों की बिजली कई घंटों तक गुल (Mumbai Power Cut) रही। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सायन (Sion), चूनाभट्टी (Chunabhatti) और शहर के कुछ अन्य हिस्सों में ढाई घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती के कारण नागरिकों को काफी असुविधा हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के ट्रांजिट कैंप नंबर-3 सबस्टेशन और प्रतीक्षा नगर नंबर-1 सबस्टेशन के बीच 11KV फीडर केबल के ट्रिप होने के कारण बिजली गुल हो गई। जिस वजह से शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़े-Monsoon Alert: महाराष्ट्र में अगले 3-4 दिन मॉनसून रहेगा एक्टिव, मुंबई-पुणे समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

एक अधिकारी ने कहा, "सबस्टेशन लेवल पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, और इसे जल्द ही आवासों और वाणिज्यिक स्थानों पर भी बहाल कर दिया जाएगा।" इस दौरान कई प्रभावित लोगों ने बिजली कटौती की शिकायत सोशल मीडिया पर भी की।

बता दें कि मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में अगले 72 घंटों तक मॉनसून के ज्यादा सक्रीय रहने की संभावना जताई है। और 29 जून तक भारी बारिश का अलर्ट (येलो अलर्ट) जारी किया है। मॉनसून अपने तय समय से मुंबई में दो हफ्ते की देरी से पहुंचा है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई शहर में मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि पूर्वी उपनगर क्षेत्रों में 63 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगर में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पूरे जून महीने मुंबई में भारी से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

Story Loader