2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर रहे ‘रोड रोमियो’ को लोगों ने पीटा, अर्ध नग्न कर परेड कराई

Mumbai Crime News: आरोपी ने एक 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की, जिस वजह से लोगों ने उसे खूब पीटा. लोगों ने आरोपी को पीटने के बाद अर्धनग्न अवस्था में परेड भी करवाई। इस मामले की जांच पुलिस की तरफ से भी शुरू की गयी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 20, 2022

Mumbai school Girl Molestation

मुंबई में स्कूल जा रही नाबालिग से छेड़छाड़

Mumbai Ghatkopar News: कड़े कानून के बावजूद महाराष्ट्र (Maharashtra) में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ रहे है। ताजा मामला मुंबई (Mumbai News) के घाटकोपर (Ghatkopar) से सामने आया है, जहां के कामराज नगर (Kamraj Nagar) में एक रोड रोमियो को लोगों ने पीटकर सबक सिखाया।

आरोप है कि लड़का कथित तौर पर स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करता था। बताया जा रहा है कि आज भी उसने एक 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की, जिस वजह से लोगों ने उसे खूब पीटा. लोगों ने आरोपी को पीटने के बाद अर्धनग्न अवस्था में परेड भी करवाई। इस मामले की जांच पुलिस की तरफ से भी शुरू की गयी है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, पंजाब पुलिस अधिकारी की गाड़ी में IED प्लांट करने वाले को शिरडी से दबोचा

इलाके के लोगों को जब पता चला कि पिछले कुछ दिनों से एक रोड रोमियो स्कूल जाने वाली छात्राओं को परेशान कर रहा है। तो उन्होंने उसे सबक सिखाने की ठानी। आरोपी की पिटाई भी तभी कि गयी जब वह वारदात को अंजाम दे रहा था। उसी समय लोगों की नजर उस पर पड़ गयी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसे सड़क पर उठक-बैठक करवाया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और शिकायत दर्ज करने का काम चल रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर सबूत जुटा रही है। जबकि वहां लगे कुछ सीसीटीवी की भी जांच की जाने की बात कही जा रही है। पुलिस संबंधित क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने का दावा कर रही है। जल्द ही आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा सकता है।

Story Loader