17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलेक्ट्रिक हुई मुंबई की दो-मंजिला एसी बस, सितंबर से शुरू होगी सेवा

आवाजाही के लिए पर्यावरण अनुकूल ट्रांसपोर्ट सुविधाकेंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया अनावरण

2 min read
Google source verification
इलेक्ट्रिक हुई मुंबई की दो-मंजिला एसी बस, सितंबर से शुरू होगी सेवा

इलेक्ट्रिक हुई मुंबई की दो-मंजिला एसी बस, सितंबर से शुरू होगी सेवा

मुंबई. सार्वजनिक परिवहन सिस्टम के तहत देश में पहली बार दो मंजिला इलेक्ट्रिक एसी बसें आर्थिक राजधानी मुंबई में सितंबर से चलेंगी। यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित स्विच मोबिलिटी की डबल डेकर बस का अनावरण गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया। शहरी परिवहन में सुधार पर जोर देते हुए गडकरी ने उम्मीद जताई कि ईवी स्विच ईआइवी-22 से महानगर में प्रदूषण कम होगा। मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तहत बस का संचालन बांबे इलेक्ट्रिसिटी सप्लाइ एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) करता है। बेस्ट ने स्विच मोबिलिटी को 200 बसों का ऑर्डर दिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौते के तहत दो मंजिला बसें किराए पर चलाई जाएंगी। कार्यक्रम में हिंदुजा ग्रुप के मुखिया अशोक हिंदुजा और स्विच मोबिलिटी के अध्यक्ष धीरज हिंदुजा के साथ बेस्ट प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कंपनी के सीईओ महेश बाबू ने कहा कि डबल डेकर एसी बस को हमने भारत की स्थितियों और यात्रियों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया है। एक बार चार्ज होने के बाद हल्के वजन वाली यह बस 250 किमी सफर कर कर सकती है। इसमें 65 यात्री बैठ सकते हैं।

1926 ंमें पहली बस
बेस्ट का गठन ब्रिटिश हुकूमत ने किया था। मुंबई में 15 जुलाई, 1926 से यह बस सेवा का संचालन कर रही है। इससे पहले महानगर में ट्राम सेवा चलती थी। ट्राम सेवा का नेटवर्क दक्षिण मुंबई के कुलाबा सहित कुछ इलाकों तक सीमित था। आम लोगों की सहूलियत के लिए पूरे शहर में बेस्ट की बसें चलाई गईं।

1937 में आइ डबल डेकर
महानगर में डबल डेकर बस अंग्रेजों ने ही चलाई थी। 1937 में बेस्ट के बेड़े में पहली दो मंजिला बस शामिल हुई थी। 15 साल पहले बेस्ट के बेड़े में 901 डबल डेकर बसें थीं। 2019 में इनकी संख्या 120 रह गई। फिलहाल बेस्ट के पास 120 दो मंजिला बसें हैं। बेस्ट मुंबई में एसी बसें पहल से चला रही है। वैसे, दो मंजिला एसी इलेक्ट्रिक बस में सफर का मौका आम लोगों को अगले महीने से मिलेगा।