10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तहखाने में मिली अलग-अलग राज्यों की 26 महिलाएं, 4 लोग गिरफ्तार

Mumbai Lamington Road: छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट चलाने में कथित तौर पर शामिल तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि देह व्यापार के रैकेट से जुड़े करीब दस लोग मौके से फरार होने में सफल रहे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 22, 2022

sexually_abused.jpg

Gujarat: student sexually abused in hostel, NSUI raises demand for college closure

Mumbai Prostitution Racket Busted: मुंबई पुलिस ने साउथ मुंबई में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक घर में विशेष रूप से बनाए गए तहखाने से 26 महिलाओं को बचाया है। बताया जा रहा है कि इसी तहखाने से ही देह व्यापार का काला कारोबार चलया जाता था।

एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बुधवार को तीन महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि बेसमेंट में मिली 26 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा (एसएसबी) ने मंगलवार को छापेमारी की। लॅमिंटन रोड इलाके की एक इमारत में स्थित घर पर पुलिस ने पहले नकली ग्राहक भेजा और देह व्यापार चलाये जाने की पुष्टि होने के बाद छापेमारी की। यह भी पढ़े-नागपुर के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुंबई की लड़की को बचाया गया

अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट चलाने में कथित तौर पर शामिल तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि देह व्यापार के रैकेट से जुड़े करीब दस लोग मौके से फरार होने में सफल रहे।

जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने घर की जांच की तो वहां खास तौर पर बनाया गया एक तहखाना मिला। यह घर के बेसमेंट में था, जहां 26 महिलाओं को रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में रहने वाली महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया है।

एसएसबी ने हिरासत में लिए गए आरोपियों और इस रैकेट से छुड़ाई गई महिलाओं को आगे की जांच के लिए डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन भेजा है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग