9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: ‘महज 1 रुपए में करें मुंबई की सैर’, BEST ने शुरू की सुपर सेवर स्कीम, जानें क्या है ये योजना और कैसे उठा सकते हैं लाभ

अब मुंबई की बेस्ट बसों में महज 1 रुपये सैर कर सकते है। ये मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर है। सिर्फ 1 रुपये में 7 दिन 5 राउंड यात्रा की जा सकती है। यात्री इस सुपर सेवर स्कीम का लाभ 'चलो ऐप' के माध्यम से ले सकता है।

2 min read
Google source verification
best_bus.jpg

BEST BusBEST Bus

मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर आपको मुंबई का सैर करना है तो बस एक रुपया खर्च कीजिए और कर लीजिए मुंबई की सैर। दरअसल बेस्ट ‘चलो ऐप’ के माध्यम से इस सुपर सेवर स्कीम को ला रही है। ‘चलो ऐप’ के जरिए 1 रुपये में मुंबई की सैर वाली सुपर सेवर स्कीम का लाभ उठाया जा सकेगा, इसके साथ ही ऐप पर बेस्ट बसों की लाइव लोकेशन को ट्रैक करने के साथ ही टिकट बुकिंग और पास बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस योजना को खासतौर पर ‘बेस्ट’ ने यात्रियों के लिए शुरू किया है। इस स्कीम का फायदा सिर्फ ‘चलो ऐप’ पर ही लिया जा सकता है।

बता दें कि ये सुपर सेवर स्कीम वाला ‘चलो ऐप’ बेस्ट की यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस ऐप का लाभ उठाने वाले यात्री अच्छी खासी सेविंग कर सकते है। ऐप की नई स्कीम के मुताबिक महज 1 रुपया खर्च कर मुंबई का यात्रा किया जा सकती है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को 7 दिन, 5 राउंड बस यात्रा के टिकट के लिए सिर्फ 1 रुपया ही खर्च करना पड़ेगा। ये सुपर सेवर ऑफर कुछ समय के लिए ही शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें: Mumbai: लोकल ट्रेन में एक मासूम अपने हाथों से खिला रही थी पिता को फल, अब तक क्लिप को मिला 4 लाख से ज्यादा व्यूज; वीडियो हुआ वायरल

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने मोबाइल में चलो ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। अगर आपने पहले से ही चलो ऐप रखा हैं तो आप सिर्फ 1 रुपये का भुगतान कर इस सेवा का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में आप 7 दिन तक बेस्ट की बस के 5 ट्रिप ले सकते हैं। इसके साथ ही बता दें कि बेस्ट बस में सफर करने के दौरान टिकट को सक्रिय भी किया जा सकता है। इसके लिए बस यात्री को बेस्ट बस कंडक्टर को अपने उतरने की जगह के बारे में बताना है। स्कैन करते ही आपके मोबाइल पर ई- टिकट मिल जाएगा।

बता दें कि बेस्ट बसों से मुंबई में करीब एक चौथाई जनसंख्या यात्रा करती है। लोकल ट्रेन की तरह ये भी मुंबई के लोगों के लिए लाइफलाइन से कम नहीं है। बेस्ट की बसों में किराया कम लगता है। इससे लोगों की अच्छी बचत हो जाती है। बसों के डिजिटल होने से यात्रियों का अनुभव और ज्यादा बेहतर होगा। स्मार्ट कार्ड या ऐप के जरिए टिकट लेने की झंझट भी खत्म हो जाएगी और आराम से यात्री अपना सफर पूरा कर सकेगा।