15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: लोकल ट्रेन में एक मासूम अपने हाथों से खिला रही थी पिता को फल, अब तक क्लिप को मिला 4 लाख से ज्यादा व्यूज; वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने पेज पर पोस्ट किया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा कि ऐसे लम्हों के लिए जीना चाहते हैं! इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज और 68 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। यह क्लिप मुंबई लोकल में लिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
mumbai_local_train.jpg

Mumbai Local Train

इन दिनों सोशल मीडिया का बुखार लोगों पर खूब छाया है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर यह प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने पेज पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में देख सकते हैं कि चलती हुई लोकल ट्रेन के दरवाजे के करीब बैठा एक पिता और उसके साथ छोटी बच्ची भी उस लोकल में यात्रा कर रही है। जब बच्ची अपने पिता को अपने नन्हे-नन्हे हाथों से फल खिलाने लगती है, तभी एक यात्री इस प्यारे से सीन को कैमरे में कैद कर लेता, जिसे देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो गए।

यूजर ने कैप्शन में लिखा कि ऐसे लम्हों के लिए जीना चाहते हैं! इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज और 68 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। यह क्लिप मुंबई लोकल में लिया गया है। पिता-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग को देखकर सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह भी पढ़ें: Mumbai Crime News: मुंबई में रोजाना 3 महिलाओं के साथ हो रही हैं बलात्कार की घटनाएं, जून तक इतने मामले हुए दर्ज; रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर sankisakshi ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ऐसे लम्हों के लिए जीना चाहते हैं! सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को आज इंटरनेट का सबसे शानदार क्लिप बताया तो वहीं बहुत से यूजर इस लम्हे को देखकर भावुक हो गए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि भाई नसीब लेकर आया है, दूसरे यूजर ने लिखा कि पिता के लिए बेटी का प्यार अद्भुत है। एक यूजर ने दिल को छू लेने वाला लम्हा है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग