
मुंबई को दहलाने की धमकी
Mumbai Goregaon News: मुंबई में रविवार की दोपहर कुछ लोग गोरेगांव (पूर्व) की एक व्यस्त सड़क पर तांगा रेस करते हुए नजर आए। पुलिस ने बताया कि दो तांगों के बीच रेस करने को लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (Goregaon-Mulund Link Road) पर इस अवैध कृत्य के बारे में एक एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
दिंडोशी पुलिस स्टेशन (Dindoshi Police) के एक अधिकारी ने बताया कि पशु अधिकार एनजीओ करुणा परिवार (Karuna Parivar NGO) को रविवार को पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र गोरेगांव में तांगों की दौड़ होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एनजीओ के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने एक ब्रिज पर दो तांगों पर सवार लोगों को रेस लगाते हुए देखा। यह भी पढ़े-पुणे: MPSC टॉपर दर्शना पवार की मौत की गुत्थी सुलझी, राजगढ़ किले से आरोपी दोस्त भागा
पुलिस के मुताबिक आरोपी घोड़ों के लिए कोई सुरक्षा एहतियात बरते बगैर ही बीच सड़क पर तांगों की रेस करा रहे थे। उन्होंने दोपहर लगभग 3.30 बजे गोरेगांव पश्चिम से पूर्व की ओर पुल पर भागती दो घोड़ागाड़ी (तांगा) देखी। पुलिस ने दौड़ में शामिल दोनों तांगों को जब्त कर लिया है।
शिकायत के आधार पर दिंडोशी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रूजेल जसिंटो (40), लैरी जसिंटो (30), भास्कर वैश (20) और दिलीप डाकवा (27) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास तांगों का संचालन करने का भी लाइसेंस नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। जब्त चारों घोड़ों को पशु आश्रय गृह भेज दिया गया है।
Published on:
20 Jun 2023 08:35 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
