2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई-ठाणे में पानी की कटौती! इन इलाकों में 24 घंटे तक नहीं होगी सप्लाई, जानें वजह

Water Cut in Mumbai Thane: मुंबई के छह वार्डों में 2 नवंबर को सुबह 4 बजे से अगले 24 घंटों तक पानी की आपूर्ति निलंबित रहेगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 02, 2023

water_cut_in_mumbai_thane.jpg

ठाणे में पानी की कटौती

Mumbai Thane Water Cut: मुंबई और ठाणे में आज पानी की कटौती होगी। जिस वजह से 24 घंटे तक हजारों घरों में पीने का पानी नहीं आएगा। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के कुर्ला, घाटकोपर, सायन चेंबूर, माटुंगा, परेल आदि इलाकों में बीएमसी के पानी की सप्लाई बंद रहेगी। जबकि ठाणे के दिवा, मुंब्रा, कलवा, किसन नगर आदि इलाकों में शुक्रवार दोपहर तक पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मरम्मत कार्य करने के लिए आज सुबह 4 बजे (2 नवंबर) से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे तक पानी की कटौती करेगा। यह भी पढ़े-Weather Update: हल्की बारिश और धुंध... महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, खिसकेगा पारा!


मुंबई के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

मुंबई के छह वार्डों में 2 नवंबर को सुबह 4 बजे से अगले 24 घंटों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह या आंशिक रूप से निलंबित रहेगी। ये छह वार्ड होंगे प्रभावित- एम ईस्ट (गोवंडी), एम वेस्ट (चेंबूर), एन (घाटकोपर), एल (कुर्ला), एफ साउथ (परेल) और एफ नॉर्थ (माटुंगा)।

जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से निलंबित रहेगी उनमें शिवाजी नगर, लल्लूभाई कंपाउंड, चेंबूर कैंप, राजावाड़ी पूर्व, विद्याविहार, एलबीएस मार्ग, नेहरू नगर, कुर्ला पूर्व, दादर पूर्व, माटुंगा पूर्व, वडाला और चूनाभट्टी शामिल हैं।

जिन क्षेत्रों में आंशिक रूप से पानी की कटौती होगी उनमें केईएम, टाटा, वाडिया और एमजीएम अस्पतालों के साथ-साथ सेवरी, जेरबाई वाडिया मार्ग, हिंदमाता, लालबाग और अभ्युदय नगर शामिल हैं।

क्यों हो रही कटौती?

900 मिमी व्यास वाली पाइपलाइन को बदलने और 300 मिमी और 1800 मिमी व्यास वाले पाइपलाइन की मरम्मत के लिए पानी में कटौती की जा रही है। इससे पहले पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी, जोगेश्वरी और गोरेगांव के कई इलाकों में 31 अक्टूबर को लगभग 15 घंटे तक पानी की कटौती हुई थी।

ठाणे के इन इलाकों में पानी बंद!

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने बताया कि बारवी जल शोधन संयंत्र (Barvi Water Purification Plant) में बेहद जरुरी रखरखाव और मरम्मत काम के कारण ठाणे के कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। टीएमसी के मुताबिक, गुरुवार (2 नवंबर) दोपहर 12 बजे से शुक्रवार (3 नवंबर) दोपहर 12 बजे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी।

24 घंटे की पानी कटौती का सबसे ज्यादा प्रभाव दिवा, मुंब्रा (वार्ड नंबर 26 और 31 को छोड़कर), कलवा, रूपादेवी पाड़ा, किसन नगर नंबर-2, नेहरू नगर और कोलशेत इलाकों पर पड़ेगा। टीएमसी ने कहा कि पानी की आपूर्ति बहाल होने के बाद भी अगले एक से दो दिनों तक पानी की आपूर्ति कम दबाव पर होगी।

Story Loader