14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मुंबई पुलिस को मिली शिकायत

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे है। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों से उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मुंबई पुलिस को शिकायत मिली है।

2 min read
Google source verification
ranveer_singh.jpg

Ranveer Singh

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह पेपर मैगजीन के लिए अपने लेटेस्ट न्यूड फोटोशूट को लेकर खूब चर्चा में हैं। रणवीर सिंह के इस फोटोशूट को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं अब खबर मिल रही है कि मुंबई पुलिस को रणवीर सिंह के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए शिकायत मिली है। इससे अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बता दें कि जब से बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रणवीर सिंह की पेपर मैगजीन के साथ उनके न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की गई है, तब से वह चर्चा का विषय बन गए हैं। रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें तेजी से वायरल हो गई है। रणवीर सिंह के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। रणवीर सिंह द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट के बाद देश में कई सामाजिक संगठन इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी से पहले नवी मुंबई नगर पालिका की जनता से बड़ी अपील, कहा-पीओपी की गणेश मूर्तियां न खरीदें; जानें पूरा निर्देश

मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेता रणवीर सिंह की ताजा तस्वीरों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। रणवीर सिंह के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मुंबई पुलिस को शिकायत मिली है। मिली शिकायत में अभिनेता पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। दूसरी तरफ इस मामले में कई बड़ी हस्तियों ने रणवीर सिंह का समर्थन किया है तो वहीं टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने सवाल पूछा है कि क्या महिलाओं की सराहना की जाती, अगर वे इसी तरह की तस्वीरें शेयर करतीं?

अभिनेता रणवीर सिंह ने ये फोटोशूट एक पेपर मैगजीन के लिए कराया है। इन तस्वीरों में अभिनेता रणवीर सिंह टर्किश रग पर लेटकर स्टनिंग पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटोशूट के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। ट्रोल होने के बाद रणवीर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी और लोगों को करारा जवाब दिया।

वहीं, काम की बात करें तो रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ये फिल्म शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े भी हैं। रणवीर सिंह के पास सिंबा-2 भी है। फिलहाल रणवीर सिंह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग