13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: पति की मौत का सदमा नहीं सह सकी पत्नी, रोते-रोते हुई बेहोश, 4 घंटे में हो गई मौत

Mumbai News: मुंबई के विक्रोली इलाके में 45 वर्षीय बिणू कोशी अपनी पत्नी प्रमिला (43 वर्ष) व बच्चों के साथ रहते थे। सुबह बिणू को अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा, जिसके चलते उन्हें विक्रोली के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी जान नहीं बची।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 11, 2022

6 people of same family died in road accident in maharashtra

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Mumbai Vikhroli News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai News) से एक दिलदहला देने वाला वाकिया सामने आया है। जहां पति की अचानक मौत होने के बाद पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। महज चार घंटे में दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है की दिल का दौरा पड़ने से महिला के पति की असामयिक मौत हो गई। इससे पत्नी के मन को गहरा धक्का लगा। वह अपने पति के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति से जुदा होने के चार घंटे के भीतर ही सदमे से उसकी भी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला मुंबई के विक्रोली इलाके (Vikhroli) का है। जहां 45 वर्षीय बिणू कोशी अपनी पत्नी प्रमिला (43 वर्ष) व बच्चों के साथ रहते थे। सुबह बिणू को अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा, जिसके चलते उन्हें विक्रोली के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी जान नहीं बची और सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। यह भी पढ़े-बाप रे बाप! गाजे-बाजे के साथ लाई थी 21 लाख की बाइक, 15 मिनट में जलकर हुई खाक, देखें VIDEO

बिणू के निधन के समय प्रमिला भी अस्पताल में थी। जैसे ही उन्होंने पति की मौत की खबर सुनी चीख-चीखकर रोने लगी। बाद में किसी तरह परिजन प्रमिला को लेकर घर पहुंचे। पति की मौत से प्रमिला सदमे में ही थी और घर पर बेहोश हो गई। दंपत्ति के पड़ोसियों ने बताया कि प्रमिला कड़ी समय तक बेसुध रही और उसकी तबियत खराब होती जा रही थी।

जिसके बाद प्रमिला को भी अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वह अपने पति की मौत के गम से उबर नहीं पाई। अंत में दोपहर में प्रमिला को भी तगड़ा दिल का दौरा पड़ा। इसके साथ ही प्रमिला की जीवन यात्रा भी दोपहर करीब 2 बजे समाप्त हुई। कोशी दंपति के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 21 साल का है, जबकि छोटा 18 साल का। पुलिस ने कहा कि दोनों की मौत स्वाभाविक थी और इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं था। इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।