3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai : 24 घंटे बाद भी मुंबई के हजारों घरों में नहीं आया पानी, सामने आई यह बड़ी अपडेट!

Mumbai BMC Water Supply Update: अंधेरी पूर्व में सीप्ज़ एंट्रेंस के पास 1800 मिमी व्यास वाली मुख्य जल पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 03, 2023

mumbai_water_supply_cut.jpg

मुंबई के हजारों घरों में नहीं आया पानी!

Mumbai No Water Supply: मुंबई के हजारों लोगों को 24 घंटे बाद भी पीने के पानी की कटौती का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई मेट्रो के लिए चल रही खुदाई के दौरान गुरुवार रात अंधेरी पूर्व में बीएमसी की पानी की मुख्य लाइन फट गई। जिससे शहर की बड़ी आबादी की पानी सप्लाई बाधित हो गयी। हालांकि पाइपलाइन की मरम्मत का काम जोरों से चल रहा है। लेकिन 24 घंटे बाद भी पांच वार्डों में जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। अब उन प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति कब बहाल होगी, इससे जुड़ी बड़ी अपडेट आई है।

शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक शहर के लगभग एक तिहाई वार्डों में 24 घंटे के लिए पानी की कटौती की गयी। इस दौरान कई इलाकों में कम दबाव या कम समय के लिए पानी छोड़ा गया था। यह भी पढ़े-Mumbai: युवक ने नाबालिग से की दोस्ती, फिर रेप, गर्भवती होने पर आत्महत्या के लिए किया मजबूर

ये इलाकें प्रभावित

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, मुंबई के 25 में से 8 वार्डों में 24 घंटे की पानी की कटौती की गयी। यह कटौती अंधेरी पूर्व के सिप्ज गेट नंबर 3 और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास वेरावली जलाशय की 1800 मिमी पाइप फटने के बाद मरम्मत काम की वजह से हुई।

इस दौरान मुंबई में के-वेस्ट वार्ड में 24 घंटे जलापूर्ति पूरी तरह बंद रखी गयी। जबकि के-पूर्व वार्ड (जोगेश्वरी पूर्व, अंधेरी पूर्व, विलेपार्ले पूर्व), एच-पूर्व और एच-पश्चिम वार्ड (बांद्रा, खार और सांताक्रूज़), पी-साउथ वार्ड (गोरेगांव), एस वार्ड (भांडुप, विक्रोली, पवई), एल वार्ड (कुर्ला, साकीनाका, चांदीवली) और एन वार्ड (घाटकोपर) में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई।

कब आएगा बीएमसी का पानी?

मरम्मत काम के समय पर पूरा नहीं होने की वजह से मुंबई के पांच वार्डों में अभी तक पीने के पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि 30 नवंबर को मुंबई मेट्रो परियोजना के लिए किए जा रहे ड्रिलिंग काम के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई। जिस वजह से पश्चिमी उपनगरों के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ गयी।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा है कि अंधेरी पूर्व में सीप्ज़ एंट्रेंस के पास 1800 मिमी व्यास वाली मुख्य जल पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी है। इसमें अनुमान से अधिक समय लग रहा है। मरम्मत का काम आज (3 दिसंबर) शाम तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद के-ईस्ट वार्ड (अंधेरी पूर्व), के-वेस्ट वार्ड (अंधेरी पश्चिम), एच-वेस्ट वार्ड (बांद्रा पश्चिम), एन वार्ड (घाटकोपर) और एल वार्ड (कुर्ला) में पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।

Story Loader