
मुंबई में ऑटो रिक्शा में रेप
Mumbai Juhu News: महिलाओं के लिए सुरक्षित माने जाने वाले मुंबई शहर (Mumbai) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां गुरुवार रात शहर के पॉश जुहू इलाके (Juhu) में एक ऑटोरिक्शा में सवार महिला यात्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। यह घटना दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के प्रतीक्षा बंगले (Pratiksha Bungalow) के पास हुई।
जुहू पुलिस (Juhu Police) के मुताबिक, संदिग्ध आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना रात करीब सवा दस बजे की है। जब पीड़िता जुहू इलाके में रोड नंबर 10 पर एक सिग्नल के पास पहुंची। इस बीच आरोपी ऑटोरिक्शा के पास पहुंचा और कथित तौर पर उसके महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की। यह भी पढ़े-आर्थिक तंगी में भी पति को पत्नी को देना होगा गुजारा भत्ता, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला
‘तीसरी आंख’ से मिला सबूत
एक अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा-354 के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने कम से कम 15 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लेकिन एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी नजर आ गया।
आरोपी का हुलिया पता चलने के बाद पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और आरोपी के ठिकाने का पता चल गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक फेरीवाला है और जुहू में एक चर्च के पास अपनी छोटी दुकान लगाता है।
अपराध कबूल किया
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध की पहचान 47 वर्षीय अरविंद वाघेला (Arvind Waghela) के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद उसे छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
Published on:
18 Feb 2023 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
