11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

31 साल बाद मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा! 1992 से दे रहा था चकमा, ऐसे हुआ अरेस्ट

Mumbai News: दीपक भिसे पर 1989 में एक व्यक्ति की हत्या और एक अन्य की हत्या की कोशिश करने का आरोप है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 31, 2023

mumbai_crime.jpg

हत्या के मामले में वांछित आरोपी 31 वर्ष बाद पकड़ा गया

Nala Sopara News: मुंबई पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। हत्या समेत कई मामलों में वांटेड एक आरोपी को 31 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान दीपक नारायण भिसे के तौर पर की गई है। साल 1992 में जमानत मिलने के बाद से वह नौ दो ग्यारह हो गया था। पुलिस को लगा था कि वह मर चुका है, लेकिन तीन दशक बाद वह जिंदा मिला।


हत्या समेत कई मामले दर्ज

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दीपक भिसे को मुंबई के करीब पालघर जिले के नालासोपारा से पकड़ा है। उसकी उम्र अब 62 वर्ष हो गयी है। 31 साल से वह फरार था। दीपक के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट और रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज है। उस पर 1989 में राजू चिकना नाम के व्यक्ति की हत्या और धर्मेंद्र सरोज की हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज है। यह भी पढ़े-नए साल से पहले पुलिस का एक्शन, ठाणे में रेव पार्टी पर रेड, ड्रग्स, चरस-गांजा जब्त, 100 पर कार्रवाई


1992 में जमानत के बाद से था फरार

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दीपक भिसे को पुलिस ने तीन दशक पहले गिरफ्तार किया था। वह पहले कांदिवली में रहता था। उसे 1992 में जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर कभी भी पेश नहीं हुआ। जिसके बाद 2003 में कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम जब भी कांदिवली के तुलस्करवाड़ी में दीपक भिसे के घर पर जाती थी तो वह वहां नहीं मिलता। स्थानीय लोग का कहना था कि शायद भिसे की मौत हो गई है। फिर भी पुलिस उसकी तलाश करती रही। परिवार से भी पूछताछ की गयी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

‘बन गया ठेकेदार’

इस बीच पुलिस को दीपक की पत्नी का मोबाइल नंबर पता चल गया. जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया और पुष्टी होने पर नालासोपारा से दीपक भिसे को शुक्रवार रात में पकड़ लिया गया। वह अपने परिवार के साथ इलाके में बस गया था। जीवनयापन के लिए पेड़ काटने का ठेका लेता था।

कोर्ट ने रिमांड में भेजा

पुलिस ने वांटेड बदमाश दीपक को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कांदिवली पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।