
पत्नी-बेटे को होटल में लंच कराने के बहाने ले गया सुनसान जगह और कार में लगाई आग
Nagpur Latest News: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खापरी पुनर्वास क्षेत्र में सामूहिक आत्महत्या (Mass Suicide) का प्रयास करने वाले व्यवसायी का पूरा परिवार खत्म हो गया है। अब तक की जांच में पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है और आत्महत्या की पुष्टी हो रही है।
आर्थिक तंगी के चलते वर्धा मार्ग पर व्यवसायी रामराज भट ने कार में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर 57 वर्षीय पत्नी और 25 वर्षीय बेटे को आग लगा दी थी। इस मामले में बेटे नंदन भट की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही पूरा भट परिवार दुनिया से अलविदा कह गया। यह भी पढ़े-Umesh Kolhe Murder: उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोपी शाहरुख पठान पर आर्थर रोड जेल में हमला, हाथ और गर्दन में लगी चोट
मिली जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई को 63 वर्षीय रामराज भट ने अपनी कार में पत्नी और बेटे के साथ आग लगा ली थी। जिससे रामराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटा गंभीर घायल हुए थे। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी और बेटे की मौत हो गई है।
बिजनेस में हुआ था बड़ा नुकसान
बताया जा रहा है कि रामराज भट का नट-बोल्ट बनाने का व्यवसाय था। वह विभिन्न कंपनियों को माल बेचता था। लेकिन कोरोना की वजह से बिजनेस में बड़ा नुकसान हुआ है। इससे भट को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। उनका बेटा नंदन भट इंजीनियर था। रामराज चाहते थे कि बेटा नंदन काम करें, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इसलिए भट ने विवश होकर सामूहिक आत्महत्या करने का फैसला किया।
लंच कराने का बहाना बताया
रामराज ने परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या करने के लिए वर्धा मार्ग स्थित एक पॉश होटल में खाना खिलाने का बहाना बनाया और सबको कार में लेकर घर से निकला। बाद में खापरी पुनर्वास क्षेत्र में एक सुनसान जगह गाड़ी रोक दी।
पहले की थी जहर देने की कोशिश
रामराज ने पहले पत्नी संगीता व बेटे नंदन को जहर पीने के लिए दिया। दोनों को शक हुआ तो भट ने बताया कि यह एसिडिटी की दवा है। लेकिन काले रंग का होने के कारण बच्चे ने दवा लेने से मना कर दिया। इसके बाद भट ने अपने पास बोतल में रखे ज्वलन पदार्थ को तीनों पर छिड़का और इससे पहले कि पत्नी और बेटे को कुछ पता चलता उसने कार में आग लगा दी।
मौके से मिला था सुसाइड नोट
सुसाइड नोट कन्नड़ और अंग्रेजी में लिखा गया है। व्यवसायी ने इसमें लिखा कि भारी आर्थिक तंगी के चलते यह कदम वह उठा रहा है और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। भट ने बहनों को संबोधित करते हुए बैंक में जमा पैसे की जानकारी भी सुसाइड नोट में दी थी।
मां की मौत के बाद बेटे को आया दिल का दौरा
कई दिन तक अस्पताल में रहने के बाद रविवार सुबह मृतक रामराज की पत्नी की मौत हो गई, लेकिन नंदन की हालत स्थिर थी। वह 63 फीसदी जला था। लेकिन घाव गहरे थे। इस बीच पुलिस ने नंदन का बयान दर्ज कर लिया। मां के निधन की खबर से गंभीर रूप से घायल बेटे को गहरा धक्का लगा। जिसके बाद उसकी भी तबीयत बिगड़ गई और नंदन का भी मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब भट परिवार में कोई नहीं बचा है। आर्थिक तंगी से पूरा परिवार तबाह हो गया।
Published on:
27 Jul 2022 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
