
10 वर्षीय बच्ची से रेप
Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में खाकी वर्दी दागदार करने की घटना घटी है। जहां एक पुलिसकर्मी पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (Rape Case) का आरोप लगा है। रेप का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Nagpur PSI Arrested) के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार नितवने के खिलाफ रेप का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। उन्हें इस मामले में कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़े-Nashik: तनिष्क शोरूम में महिला ने दिखाई हाथ की सफाई, सेल्समैन के सामने से चुराई 2 लाख की गोल्ड ज्वैलरी, ‘तीसरी आंख’ ने पकड़ा
35 वर्षीय पुलिस अधिकारी पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है और इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि चिखलदरा में 13 जुलाई को प्रदीप ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। पीड़ित आरोपी पुलिसकर्मी की रिश्तेदार बतायी जा रही है।
आरोप है कि प्रदीप ने पीड़ित लड़की को घर से दूर चिखलदरा ले जाकर एक सुनसान जगह पर अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता नागपुर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी। रेप की इस घटना ने नागपुर में सनसनी मचा दी है।
यह भी पता चला है कि पीड़ित छात्रा मूल रूप से सावनेर की रहने वाली है। इस बीच दर्ज शिकायत के मुताबिक सीताबर्डी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी पुलिसकर्मी से गहन पूछताछ कर रही है।
सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार नितवने ने लड़की को बहला-फुसलाकर कार से चिखलदरा ले गया था। वह 12वीं के छात्र को ले गया। वहां पहुंचकर उसने उसे कुछ संदिग्ध चीज पीने को दिया। जब किशोरी बेसुध हो गयी तो उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने पीड़िता को यौन शोषण की बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी। और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
लेकिन, पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में सब कुछ बता दिया, जिसके बाद सीताबर्डी पोलीस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद आरोपी पीएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। ममाले की आगे की जांच की जा रही है।
Published on:
18 Jul 2022 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
