1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagpur News: नागपुर में विवाद के बाद गुस्साए रिक्शा चालक ने की युवक की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि एक मामूली विवाद के बाद गुस्साए रिक्शा चालक ने युवक की हत्या कर दी है। जानिए क्या है पूरा मामला-

less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai_police.jpg

मुंबई पुलिस

Nagpur News: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नागपुर (Nagpur Crime News) से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक मामूली विवाद के बाद गुस्साए रिक्शा चालक ने युवक की हत्या कर दी है। इसके साथ ही हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने (Police Station) पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया।

नागपुर में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक ने युवक की हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद आरोपी रिक्शा चालक खुद यशोधर नगर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। यह पूरी घटना नागपुर शहर के यशोधरा नगर के वीट भट्टी इलाके में हुई है। मृतक युवक का नाम प्रकाश उर्फ राजू लल्लू धकाते ह।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: पुणे के बाद अब पनवेल में फूड डिलीवरी बॉय ने युवती से की छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस; जानें पूरा मामला

वहीं पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी सतीश पांडुरंगा मुले को अरेस्ट किया है। इस मामले का आरोपी ई-रिक्शा चालक आपराधिक प्रवृत्ति का है। जबकि मृतक राजू बेरोजगार है। कल दोपहर दोनों वीटभट्टी मैदान में शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई।

जब दोनों का झगड़ा हुआ तब मृतक युवक ने आरोपी को उसकी मां को लेकर गालियां दीं। जिसके कारण आरोपी भड़क गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। आरोपी ने मृतक के सिर व चेहरे पर पत्थर से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Story Loader