10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: मुंबई से सटे नालासोपारा में शॉर्ट सर्किट के कारण टीवी ब्लास्ट; घर में फंसे 8 साल के बच्चे को पड़ोसी ने बचाया

मुंबई के सटे नालासोपारा में शॉर्ट सर्किट के कारण एक टीवी में धमाका हो गया है। जब यह घटना हुई तब घर में आठ साल का बच्चा मौजूद था। उसके चिल्लाने के बाद पड़ोसी उसके घर पहुंचे और आग को बुझाया।

less than 1 minute read
Google source verification
Tv Explosion Due To Short Circuit in

नालासोपारा में शॉर्ट सर्किट के कारण टीवी ब्लास्ट

Mumbai News: मुंबई से सटे नालासोपारा के विजय नगर इलाके में आज शॉर्ट सर्किट के कारण एक टीवी में धमाका हो गया है। जिससे आग लगी। यह घटना जब हुई तो घर में एक आठ साल का बच्चा अकेला था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग को बुझाया गया। इस घटना के काफी समय बाद मौके पर दमकल विभाग के लोग पहुंचे।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना दोपहर 12 बजे के करीब नालासोपारा के विजय नगर इलाके में स्थित साईंधाम बिल्डिंग के पहली मंजिल में रहने वाले गोविंद विश्वकर्मा के घर हुई। जब यह घटना हुई तो गोविंद की पत्नी भाजी लेने नीचे गई थी और उन्होंने घर को बाहर से बंद कर दिया था। उनका बेटा घर में अकेला था।

यह भी पढ़ें-Maharashtra News: मुंबई से चोरी कर 4 करोड़ के सोने-चांदी को यवतमाल में बेचा, पुलिस ने मारा छापा; एक गिरफ्तार

घर में मौजूद आठ साल का बच्चा घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बंद टीवी से धुंआ निकला और आग लग गई। जिसके बाद बच्चा घर की बालकनी में गया और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मदद के लिए भागे आए और उसके घर का दरवाजा तोड़कर बच्चे को सुरक्षित निकाला और आग को बुझाया।

वहीं इस पूरी घटना पर पड़ोसियों ने कहा कि वसई-विरार नगर निगम के फायर विभाग को हमने कॉल किया था। लेकिन वे लोग करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। साथ ही स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन घर का टीवी जल गया है।